फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   In greed of food, tiger reached rural areas, attacked a person

Umaria News: खाने की लालच में ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचा बाघ, एक व्यक्ति पर कर दिया हमला

Thu, 23 Jan 2025 10:18 PM IST
उमरिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: उमरिया ब्यूरो Updated Thu, 23 Jan 2025 10:18 PM IST
सार

उमरिया जिले के पाली वन परिक्षेत्र में खालौंद के पास लकड़ी बीनने गए रामलाल बैगा पर झाड़ियों में छिपे बाघ ने हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। ग्रामीणों में बाघों के हमले से दहशत का माहौल है। 

विज्ञापन
In greed of food, tiger reached rural areas, attacked a person
बाघ का हमला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उमरिया जिले के पाली वन परिक्षेत्र के खालौंद जंगल और उसके आसपास जंगली जानवरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। जंगल से सटे इलाकों में बाघों की बढ़ती संख्या और उनकी मानव बस्तियों में घुसपैठ से ग्रामीणों में भय का माहौल है। बीते तीन वर्षों से जंगली जानवरों द्वारा मानव पर हमले की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं।

विज्ञापन

पाली के ग्राम खालौंद में जंगल के पास लकड़ी बीनने गए आदिवासी युवक रामलाल बैगा (पिता सताई बैगा) पर बाघ ने अचानक हमला कर दिया। घटना उस समय हुई जब युवक जंगल के नजदीक झाड़ियों में लकड़ी बीन रहा था। झाड़ियों में छिपे बाघ ने रामलाल पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन

घायल युवक को तुरंत पाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे उमरिया जिला अस्पताल रेफर किया गया। पाली रेंजर सचिन कांत ने जानकारी दी कि घटना जंगल के पास राजस्व क्षेत्र में हुई। उन्होंने बताया कि घायल युवक की स्थिति अब सामान्य है और उसका इलाज किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों में भय का माहौल
बाघों की बढ़ती संख्या के कारण वे अब जंगल से निकलकर रिहायशी इलाकों में आ रहे हैं। इससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने बताया कि दिन ढलने के बाद घर से बाहर निकलना अब जोखिम भरा हो गया है, क्योंकि कभी भी बाघ के हमले का खतरा बना रहता है। इस घटना ने वन विभाग और प्रशासन के सामने चुनौती खड़ी कर दी है। बाघों की संख्या और मानव संघर्ष को देखते हुए उचित कदम उठाए जाने की आवश्यकता है।

 

घायल राम लाल बैगा

घायल राम लाल बैगा

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed