फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   HMS strike continued on the sixth day, officials made serious allegations

Umaria News: छठवें दिन भी जारी रही एचएमएस की हड़ताल, प्रबंधन पर लगे गंभीर आरोप; जानें

Tue, 04 Mar 2025 07:57 AM IST
उमरिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: उमरिया ब्यूरो Updated Tue, 04 Mar 2025 07:57 AM IST
सार

Umaria: एचएमएस जोहिला क्षेत्र के अध्यक्ष अरुण मिश्रा ने आरोप लगाया कि नौरोजाबाद उपक्षेत्र की खदानों से लेकर रेलवे साइडिंग तक भ्रष्टाचार व्याप्त है। उन्होंने दावा किया कि रेलवे साइडिंग का कांटा सेट कर दिया गया है, जिससे हर वैगन में 15 से 20 टन कोयला अधिक लोड किया जा रहा है।

विज्ञापन
HMS strike continued on the sixth day, officials made serious allegations
छठवें दिन भी जारी रही एचएमएस की हड़ताल - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

एसईसीएल जोहिला क्षेत्र की नौरोजाबाद सब एरिया में व्याप्त अनियमितताओं, भ्रष्टाचार और 32 सूत्रीय मांगों को लेकर कोयला मजदूर सभा (एचएमएस) का धरना छठवें दिन भी जारी रहा। संगठन के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि एसईसीएल प्रबंधन मजदूर विरोधी नीतियां अपना रहा है और तानाशाही रवैया अपनाए हुए है।
विज्ञापन


एचएमएस के पदाधिकारियों ने कहा कि कंचन खदान में कंपनी के आवास निजी व्यक्तियों को किराए पर दे दिए गए हैं, जबकि श्रमिक और उनके परिवार आवास के लिए परेशान हैं। अधिकारियों की मिलीभगत से ठेकेदार मजदूरों का शोषण कर रहे हैं और उनके पीएफ का भी गबन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अब तक प्रबंधन की ओर से कोई ठोस बातचीत या हड़ताल समाप्त करने की पहल नहीं की गई है, जिससे टकराव बढ़ने की आशंका है। यूनियन के सदस्य अब हड़ताल और उत्पादन बंद करने जैसी रणनीति बनाने में जुट गए हैं।
विज्ञापन


रेलवे साइडिंग में हो रहा घोटाला
एचएमएस जोहिला क्षेत्र के अध्यक्ष अरुण मिश्रा ने आरोप लगाया कि नौरोजाबाद उपक्षेत्र की खदानों से लेकर रेलवे साइडिंग तक भ्रष्टाचार व्याप्त है। उन्होंने दावा किया कि रेलवे साइडिंग का कांटा सेट कर दिया गया है, जिससे हर वैगन में 15 से 20 टन कोयला अधिक लोड किया जा रहा है। इस फर्जीवाड़े में रेलवे स्टाफ भी शामिल है, जो रास्ते में अतिरिक्त कोयले को ठिकाने लगा देता है, जिससे कंपनी को हर महीने करोड़ों का नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा, नौरोजाबाद रेलवे साइडिंग में कोयले को स्लैक बनाने की प्रक्रिया में भी लाखों रुपये का घोटाला किया जा रहा है। इसके लिए मोबाइल क्रेशर लगाया गया है, जिससे मजदूरों से स्लैक बनवाकर फर्जी भुगतान निकाला जा रहा है। वहीं, कंचन खुली खदान में सुरक्षा नियमों की अनदेखी करते हुए बिना अनुमति कोयले की छंटाई कराई जा रही है, जिससे किसी भी समय दुर्घटना हो सकती है।


अन्य प्रमुख मांगें

एचएमएस द्वारा उठाई गई अन्य मांगों में शामिल हैं:
  • नौरोजाबाद उपक्षेत्र में तीन वर्ष या अधिक समय से कार्यरत कर्मचारियों का स्थानांतरण।
  • नौरोजाबाद पश्चिम खान में छह दिन कार्य करने वाले कर्मचारियों को रविवार की छुट्टी देना।
  • कंचनपुर में नियमित रूप से पानी का छिड़काव।
  • नौरोजाबाद साइडिंग रैक लोडिंग के रेलवे कांटे की जांच।
  • विंध्य खदान के बीच बरुआ नाले की मरम्मत।
  • गेस्ट हाउस से रीजनल अस्पताल तक सड़क निर्माण।
  • कंचनपुर में श्रमिकों की छंटनी पर रोक।

प्रबंधन की ओर से अब तक कोई ठोस कदम न उठाए जाने के कारण श्रमिकों में रोष बढ़ता जा रहा है। यदि जल्द ही समाधान नहीं निकला, तो स्थिति और गंभीर हो सकती है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed