{"_id":"66cea50f2dea8885380caf7e","slug":"fruit-businessman-dies-due-to-illegally-applied-electric-current-fruit-businessman-dies-due-to-illegally-applied-electric-current-umaria-news-c-1-1-noi1225-2043457-2024-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Umaria News: अवैध रूप से लगाए गए तार से फल व्यवसायी को लगा करंट, मौके पर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Umaria News: अवैध रूप से लगाए गए तार से फल व्यवसायी को लगा करंट, मौके पर मौत
Wed, 28 Aug 2024 10:57 AM IST
उमरिया ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
Published by: उमरिया ब्यूरो
Updated Wed, 28 Aug 2024 10:57 AM IST
सार
पुलिसने बताया कि घटना स्थल मृतक के बड़े पिता शिवनारायण गुप्ता के खेत के पास है। उन्हीं के पंप हाउस से एक तार अवैध रूप से खेत में फैलाया गया था। जिसकी चपेट में आने से व्यवसायी की मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उमरिया जिले के कोतवाली थाना अंतर्गत आने वाली सिविल लाइन पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम घघडार में एक दुखद घटना घटित हुई। खेत में बने पंप हाउस से अवैध रूप से बिछाए गए जीआई तार में फैले करंट की चपेट में आने से 42 वर्षीय फल व्यवसायी उमेश गुप्ता पिता रामनारायण गुप्ता की मौत हो गई।
विज्ञापन
सिविल लाइन चौकी प्रभारी अमर बहादुर सिंह ने बताया कि मृतक उमेश गुप्ता ग्राम घघडार के निवासी थे, सुबह अपने घर से खेत में घुसे आवारा मवेशियों को भगाने के लिए निकले थे। इस दौरान वह हाई स्कूल के पीछे सहकारी समिति के गोदाम के सामने बिछे जीआई तार में प्रवाहित करंट की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौत हो गई। उमेश गुप्ता राजेंद्रा कोल माइंस में फल व्यवसाय करते थे और त्योहार के अवसर पर अपने घर आए हुए थे।
विज्ञापन
चौकी प्रभारी ने बताया कि घटना स्थल मृतक के बड़े पिता शिवनारायण गुप्ता के खेत के पास है। उन्हीं के पंप हाउस से एक तार अवैध रूप से खेत में फैलाया गया था। जिसकी चपेट में आने से व्यवसायी की मौत हो गई। पुलिस के पहुंचने से पहले ही बिछी हुई तार और अन्य साक्ष्य हटा दिए गए थे।
विज्ञापन
घटना स्थल पर मिले तथ्यों के आधार पर मर्ग क्रमांक 93/24 धारा 194 बीएनएस एस के तहत कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल उमरिया रवाना किया गया। इसके अलावा, धारा 105 बीएनएस के तहत भी कार्रवाई की जाएगी। आरोपी की तलाश के लिए पुलिस टीम को रवाना कर दिया गया है, और मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद जो तथ्य सामने आएंगे, उनके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
गौरतलब है कि ग्रामीण क्षेत्रों में फसल की सुरक्षा के लिए जंगली जानवरों से बचाव के लिए और कुछ लोग जंगली जानवरों का अवैध शिकार करने के लिए बिजली के खंभों से अवैध रूप से करंट फैलाते हैं, जिससे जंगली जानवरों के साथ ग्रामीण भी इसकी चपेट में आ जाते हैं। इस दर्दनाक घटना में बड़े पिताजी के खेत में भतीजा ही करंट का शिकार हो गया।
