फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Even after the Cooperative Department issued a letter regarding salary hike

Umaria: वेतन वृद्धि को लेकर पत्र जारी होने के बाद भी नहीं मिल रहा वेतन, नाराज कर्मी सीएम हाउस का करेंगे घेराव

Sun, 02 Mar 2025 07:36 AM IST
उमरिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: उमरिया ब्यूरो Updated Sun, 02 Mar 2025 07:36 AM IST
सार

मध्यप्रदेश सहकारिता समिति कर्मचारी महासंघ के जिला अध्यक्ष मनजीत चतुर्वेदी ने बताया कि हर समिति को साल में 3 लाख रुपए के मानदेय से संस्था को राशि प्राप्त हुई, जबकि वह राशि आज भी संस्था में पड़ी हुई है, लेकिन कर्मचारियों को नही मिल रही है।

विज्ञापन
Even after the Cooperative Department issued a letter regarding salary hike
कर्मचारियों में रोष

विस्तार

उमरिया जिले में सहकारिता विभाग में पदस्थ कर्मचारियों के वेतन वृद्धि को लेकर आरसीएस भोपाल द्वारा आदेश जारी करने के बाद भी सहकारी समितियों के कर्मचारियों को बढ़ा हुआ वेतन नहीं मिल रहा है। जिस मांग को लेकर जिले के कर्मचारियों ने एआरसीएस एवं कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर एरियर्स सहित वेतन भुगतान कराये जाने की मांग की है। इसके साथ उन्होंने चेतावनी भी दी है कि यदि उनकी मांग नहीं मानी गई तो वे 5 मार्च को सीएम हाउस का घेराव करेंगे।
विज्ञापन


वहीं, इस मामले में मध्यप्रदेश सहकारिता समिति कर्मचारी महासंघ के जिला अध्यक्ष मनजीत चतुर्वेदी ने बताया कि हर समिति को साल में 3 लाख रुपए के मानदेय से संस्था को राशि प्राप्त हुई, जबकि वह राशि आज भी संस्था में पड़ी हुई है, लेकिन कर्मचारियों को नहीं मिल रही है। जबकि 25/07/2024 का आरसीएस महोदय का स्पष्ट निर्देश है कि कर्मचारियों को बढ़ा हुआ वेतन दिया जाए और वह राशि सिर्फ वेतन के लिए आई है, लेकिन बैंक और सहकारिता विभाग के बीच सभी कर्मचारी पीसे जा रहे हैं और उनका आज तक वेतन नहीं बढ़ा है।
विज्ञापन


वहीं ज्ञापन लेने आये प्रभारी एआरसीएस अभय सिंह ने बताया कि सहकारी समिति के महासंघ के द्वारा जो आज ज्ञापन सौंपा गया है, यह विक्रेताओं के 3000 रुपये वेतन वृद्धि के संबंध में है। शासन स्तर से राशि जारी होना है उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। दूसरा इनका मांग है कि सभी कर्मचारियों को कलेक्टर रेट पर वेतन दिया जाए। इस संबंध में कार्रवाई प्रक्रियाधीन है, यह आरसीएस कार्यालय से होना है, इस संबंध में भोपाल से आरसीएस महोदय का पत्र भी जारी हुआ था, जिसमें हमारे जेआर द्वारा पत्र जारी किया गया था, उसके परिपालन में हमने एक पत्र जारी किया है, उसमें अभी कार्रवाई हो भी रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं कलेक्टर की तरफ ज्ञापन लेने आये नायब तहसीलदार दिलीप सोनी ने बताया कि अभी मध्य प्रदेश सहकारिता कर्मचारी महासंघ ने वेतन विसंगति के संबंध में ज्ञापन दिया है, जिसमें उनका कहना है की सेवा नियम के प्रावधानों के तहत वेतन अभी प्राप्त नहीं हो रहा है। उचित माध्यम से उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम एवं मंत्री कैलाश विश्वास सारंग के नाम ज्ञापन दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed