फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Umaria Environmental friends handed over poster One tree in name of mother to DM

Umaria: पर्यावरण मित्रों ने DM को 'एक पेड़ मां के नाम' पोस्टर सौंपा, पर्यावरण संरक्षण में सहभागिता का आवाहन

Fri, 22 Nov 2024 05:26 PM IST
उमरिया ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: उमरिया ब्यूरो Updated Fri, 22 Nov 2024 05:26 PM IST
सार

उमरिया कलेक्टर को पर्यावरण मित्रों ने एक पेड़ मां के नाम का पोस्टर दिया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण में सहभागिता निभाने का आवाहन किया।

विज्ञापन
Umaria Environmental friends handed over poster One tree in name of mother to DM
कलेक्टर को पोस्टर सौंपते हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उमरिया जिले में पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में नेहरू युवा केंद्र उमरिया (माय भारत) के पर्यावरण मित्रों के द्वारा एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान में सहभागिता निभाने के उद्देश्य से पोस्टर्स के माध्यम से लोगों को जागरुक करने का अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में उमरिया कलेक्टर धरणेंद्र कुमार जैन को पर्यावरण मित्रों की टोली ने कलेक्टर कार्यालय परिसर में पोस्टर भेंट किया।

विज्ञापन


कलेक्टर धरणेंद्र कुमार जैन ने पर्यावरण वॉलिंटियर्स की सराहना करते हुए कहा कि पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण में सभी को अपनी सहभागिता निभानी चाहिए। हम सभी का फर्ज बनता है कि पृथ्वी को खूबसूरत और हरा भरा बनाए रखने के लिए कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं। साथ ही उन्होंने जिले वासियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की। सभी के लिए पौधारोपण करना और उसे बचाना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन


पर्यावरण मित्र हिमांशु तिवारी ने कहा कि पर्यावरण को स्वस्थ और सुंदर बनाए रखने के लिए सभी का सामूहिक प्रयास आवश्यक है। महीने में कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं। शुभ अवसरों पर भी पौधरोपण जरूर करें और उसके संरक्षण का कार्य भी करें। पेड़-पौधों का भी अपना परिवार है। इनकी रक्षा करना हमारा दायित्व है। इस दौरान पर्यावरण मित्र हिमांशु तिवारी, पर्यावरण मित्र खुशी सेन, वर्षा बर्मन, खुशबू बर्मन एवं सभी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed