{"_id":"658f8c41882cdb698906846a","slug":"drugs-being-sold-near-umaria-police-station-2023-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Umaria: पहले पैसा लेने फिर गांजा डिलीवर करने रस्सी में लटक कर आती है बाल्टी, पुलिस की नाक के नीचे चल रहा खेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Umaria: पहले पैसा लेने फिर गांजा डिलीवर करने रस्सी में लटक कर आती है बाल्टी, पुलिस की नाक के नीचे चल रहा खेल
Sat, 30 Dec 2023 08:49 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sat, 30 Dec 2023 08:49 AM IST
सार
वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि ऊपर छत से एक बाल्टी आती है और उस पर आप जैसे ही पैसा रख देते हैं तो वह बाल्टी ऊपर चली जाती है। कुछ सेकंड बाद फिर से वह बाल्टी नीचे उतर आती है और उसमें आपको गांजे की पुड़िया मिल जाएगी।
विज्ञापन
बाल्टी पकड़े खड़ा व्यक्ति।
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
बाल्टी में पैसा डालो और पाओ गांजा। ऐसा उमरिया जिले में हो रहा है। उमरिया जिले के पाली थाना क्षेत्र अंतर्गत अवैध मादक पदार्थ गांजे की तस्करी लगातार की जा रही है, लेकिन सबसे हैरानी की बात तो यह है कि यह तस्करी पुलिस के नाक के नीचे से ही हो रही है और कार्रवाई के नाम पर पुलिस कुछ नहीं कर रही है।
विज्ञापन
दरअसल इन दिनों सोशल मीडिया में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि ऊपर छत से एक बाल्टी आती है और उस पर आप जैसे ही पैसा रख देते हैं तो वह बाल्टी ऊपर चली जाती है। कुछ सेकंड बाद फिर से वह बाल्टी नीचे उतर आती है और उसमें आपको गांजे की पुड़िया मिल जाएगी।
विज्ञापन
पांच बजे से 8 तक चलता है ये खेल
दरअसल यह पूरा मामला उमरिया जिले के बिरसिंहपुर पाली क्षेत्र अंतर्गत का है, जहां मुन्नी नाम की यह औरत अपने घर पर खुले आम अवैध मादक पदार्थ की तस्करी कर रही है। हैरानी की बात तो यह है कि यह पूरा कार्य पांच बाजे सुबह से लेकर 8 बजे सुबह तक रहता है। आप इस दौरान खुलेआम उसके घर के पास से यह मादक पदार्थ खरीद सकते हैं, क्योंकि उसको पुलिस का भय नहीं है।
विज्ञापन
खुद तस्कर ने लगाए हैं घर में सीसीटीवी कैमरे
हैरानी की बात तो ये है कि उस तस्कर महिला ने अपने घर पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए हैं और खुद निगरानी करते हुए वह खुलेआम यह व्यापार कर रही है।
एसपी ने लिया वीडियो का संज्ञान
उमरिया एसपी निवेदिता नायडू को इस बात की खबर लगते ही एसपी ने जांच व कार्रवाई की बात कही है।
