{"_id":"6627c1961fdea38f9c03c055","slug":"district-election-officer-reached-semri-and-pipritola-polling-stations-2024-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Umaria: सेमरी एवं पिपरीटोला मतदान केंद्र पहुंचे जिला निर्वाचन अधिकारी, मतदाताओं का किया आभार व्यक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Umaria: सेमरी एवं पिपरीटोला मतदान केंद्र पहुंचे जिला निर्वाचन अधिकारी, मतदाताओं का किया आभार व्यक्त
Tue, 23 Apr 2024 07:41 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Tue, 23 Apr 2024 07:41 PM IST
सार
Umaria: लोकसभा निर्वाचन 2024 में उमरिया जिले के 6 मतदान केन्द्रों के मतदाताओं ने शत प्रतिशत मतदान करके नया इतिहास रचा है, जिससे उमरिया जिले के मतदाताओं की लोकतंत्र के प्रति आस्था एवं उनकी जागरूकता की ख्याति प्रदेश ही नहीं पूरे देश में विस्तारित हुई है।
विज्ञापन
सेमरी एवं पिपरीटोला मतदान केंद्र पहुंचे जिला निर्वाचन अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिला प्रशासन के लिए एवं उमरिया जिले के संभ्रात मतदाताओं के लिए यह गौरव की बात है। आगें भी जिले के मतदाता निर्वाचनों में इसी तरह बढ चढ़कर भाग लेंगे, ऐसी मेरी इच्छा है। सेमरी एवं पिपरीटोला के मतदाता जो देश के विभिन्न प्रदेशों में रोजी रोटी के लिए गये हुए थे, जिला प्रशासन के एक आग्रह पर अपने गांव आकर मतदान किया तथा जिले का गौरव बढ़ाया।
विज्ञापन
हम ऐसे सभी मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए जिला प्रशासन की टीम के साथ आपके गांव आए है। यह विचार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी धरणेन्द्र कुमार जैन ने ग्राम सेमरी एवं पिपरीटोला में आयोजित मतदाता आभार महोत्सव कार्यक्रम को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। इस अवसर पर एसडीएम एवं एआरओ मानपुर विधानसभा क्षेत्र कमलेश नीरज, सीएमओ मानपुर भूपेन्द्र सिंह, सीईओ जनपद पंचायत राजेन्द्र त्रिपाठी, मास्टर ट्रेनर सुशील मिश्रा, स्वीप के सहायक नोडल अधिकारी आशीष श्रीवास्तव, सेक्टर अधिकारी राजनारायण सिंह, बीएलओ, महिला पुरूष एवं युवा मतदाता, मीडिया से जुड़े मीडिया कर्मी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
मतदाता महोत्सव कार्यक्रम में कलेक्टर ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना तथा मौके पर ही उपस्थित संबंधित विभाग के अधिकारियों के माध्यम से उनका निराकरण भी कराया। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन अपने दायित्वों के प्रति सजग है। जन समस्याओं का निराकरण करना जिला प्रशासन की जवाबदारी है। स्वीप अभियान के तहत इन ग्रामों का जिला अधिकारियों के साथ हमने भ्रमण किया था, उस दौरान ग्रामीणों द्वारा समस्याएं बताई गई थी। इन समस्याओं का चिन्हांकन विगत दिनों मुख्यों नगर पालिका अधिकारी मानपुर के माध्यम से कराया गया था और हमनें 23 अप्रैल को शिविर लगाकर समस्याओं का निराकरण करने का निर्धारण किया था। उसी वायदे को पूरा करने के लिए पूरा जिला प्रशासन आपके साथ है। आप सभी शासन प्रशासन के कार्यों में बढ़ चढ़कर सहयोग दें। हम सब आपकी समस्यााओं के निराकरण के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।
विज्ञापन
कार्यक्रम में मतदान दिवस के दूसरे दिन 20 अप्रैल को दिवंगत होने वाली महिला मतदाता श्रीमती कलावती पटेल के निधन पर मौन रखकर श्रध्दांजलि व्यक्त की गई। इस अवसर सहायक आयुक्त अखिलेश पाण्डेय, जिला शिक्षा अधिकारी महेंद्र सिंह गौर, राजीव गुप्ता, डिप्टी कलेक्टर मीनाक्षी इंगले, अम्बिकेश सिंह, हरनीत कौर, सीएमएचओ डा आर के मेहरा, श्रम अधिकारी आर के गुप्ता, जन अभियान परिषद् के जिला समन्वयक रवींद्र शुक्ला, महिला एवं बाल विकास अधिकारी, उप संचालक कृषि खेलावन डेहरिया, तहसील दार, बीएमओ सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। गांव के मतदाता राजेन्द्र पटेल ने कहा कि यहाँ के मतदाताओ से कलेक्टर धरणेन्द जैन की अपील कारगर हुई।
