फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dead body found in school grounds after 24 hours, suspicion of murder

Umaria News: 24 घण्टे बाद स्कूल के मैदान में मिली युवक की लाश, हत्या की जताई गई आशंका

Thu, 12 Sep 2024 04:47 PM IST
उमरिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: उमरिया ब्यूरो Updated Thu, 12 Sep 2024 04:47 PM IST
सार

Umaria News: अमरपुर चौकी अंतर्गत ग्राम सुखदास के हाईस्कूल मैदान में 24 घण्टे से लापता युवक मृत अवस्था में मिला है। परिजनों को आशंका है कि साजिशन बेटे की हत्या की गई है। बताया जाता है कि मृतक इंद्रजीत पिता फूल सिंह उम्र 21 वर्ष बुधवार की सुबह 8 बजे घर से कुछ लोकल साथियों के साथ निकला था।

विज्ञापन
Dead body found in school grounds after 24 hours, suspicion of murder
पुलिस मामले की जांच में जुटी है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मृतक के पिता फूल सिंह ने बताया कि बेटा जब देर रात तक वापस नहीं आया तो रात करीब 1 बजे तक बेटे की पतासाजी की गई है। इस मामले में यह भी बताया जाता है कि स्थानीय लोगों ने मृतक के चाचा टनटी सिंह, गोलू सिंह एवं छोटेलाल कोल को साथ में देखा था। इस बीच किसी बात पर इनका आपस में विवाद होते भी देखा गया है। सवाल इस बात का है कि आखिर किन परिस्थितियों में विवाद के कुछ घण्टे में ही उसकी मृत्यु हो गई और सुबह उसका शव हाईस्कूल मैदान में मिला है।
विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो क्राइम सीन पर युवक का शव बिजली की तार से लिपटा हुआ था, जिससे साज़िश कर हत्या करने की परिजनों की आशंका सही साबित होती है। फिलहाल घटना के बाद शव को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है और मानपुर अस्पताल आकर पीएम आदि की तैयारी की जा रही है। घटना की जानकारी पर एसडीओपी नागेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे हैं और जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


चार दिन बाद तालाब में मिला शव
हत्या जैसे संगीन अपराधों की फेहरिश्त लगातार लम्बी हो रही है। बुधवार को नोरोज़ाबाद थाना अंतर्गत ग्राम गहिरा टोला निवासी मोहनलाल पिता दादूराम बैगा उम्र 23 वर्ष का संदिग्ध परिस्थितियों में समदायिक स्वास्थ्य केंद्र घुलघुली के पीछे तालाब में शव मिला है। इस मामले में भी हत्या होने की आशंका परिजनों ने जताई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed