{"_id":"66e070acd352d6f74407c354","slug":"collector-took-action-removed-the-warden-of-subhash-chandra-bose-boys-hostel-umaria-news-c-1-1-noi1225-2092158-2024-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: उमरिया कलेक्टर ने लिया एक्शन, सुभाष चंद्र बोस बालक छात्रावास के वॉर्डन को हटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: उमरिया कलेक्टर ने लिया एक्शन, सुभाष चंद्र बोस बालक छात्रावास के वॉर्डन को हटाया
Tue, 10 Sep 2024 10:02 PM IST
उमरिया ब्यूरो
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
Published by: उमरिया ब्यूरो
Updated Tue, 10 Sep 2024 10:02 PM IST
सार
उमरिया कलेक्टर ने छात्रावास मामले में कार्रवाई की है। कलेक्टर ने कार्रवाई करते हुए सुभाष चंद्र बोस बालक छात्रावास के वॉर्डन को हटा दिया है।
विज्ञापन
छात्रावास
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उमरिया जिले में दूषित खाना खाकर करीब 24 बच्चे गंभीर बीमार हो गए थे। जहां सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिनका इलाज जारी बताया गया है। बताया जा रहा था कि खाने में छिपकली गिरने के बाद भोजन परोस दिया गया था, जिसकी वजह से बच्चे बीमार हुए थे। साथ ही बीते छह महीने से खराब है। छात्रावास का ट्यूबवेल पंप ख़बर है। हॉस्टल के सभी बच्चे नगर पालिका के टैंकर का पानी पीते हैं।
विज्ञापन
दरअसल, यह पूरा मामला उमरिया जिला मुख्यालय के वार्ड नंबर-3 के लालपुर स्थित संचालित नेता जी सुभाष चंद्र बोस बालक छात्रावास का है। जहां उसके बाद स्कूल में पहुंचे बच्चे बेहोश होने लगे। घटना के बाद सभी बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है, जिसके बाद हॉस्टल के छात्र ने बताया कि हम खाना खाकर स्कूल आए। तभी सभी बच्चों का पेट दर्द देने लगा और बिहोश होने लगे। उसी समय शिक्षकों ने हमें अस्पताल लाकर भर्ती करा दिया है, जहां इलाज किया जा रहा है। साथ ही हॉस्टल के छात्राओं ने यह भी बताया कि हॉस्टल का ट्यूबवेल खराब है और नगर पालिका के टैंकर पानी आता है, उससे ही खाना बनता है और हम सब उसी पानी को पीते हैं।
विज्ञापन
वहीं, मिली जानकारी के अनुसार वॉर्डन नीलमणि उपाध्याय को तत्काल हॉस्टल से हटा दिया गया है। उन्हें लापरवाही पूर्वक काम करने के आरोप में कलेक्टर ने उन पर कार्रवाई की है। बच्चों के अचानक बीमार होने और दूषित पानी व खाना खिलाने में बड़ी लापरवाही सामने आई है, जिसके बाद आज कलेक्टर ने वॉर्डन को छात्रावास से हटाते हुए उन्हें मूल पद में भेज दिया है, जिसके बाद यह एक्शन हुआ है।
विज्ञापन
