फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   CEO District Panchayat took strict action on negligence and absence

Umaria News: पंचायत सचिव निलंबित, लापरवाही और अनुपस्थिति पर सीईओ जिला पंचायत ने की कार्रवाई

Sat, 08 Mar 2025 08:05 AM IST
उमरिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: उमरिया ब्यूरो Updated Sat, 08 Mar 2025 08:05 AM IST
सार

पंचायत सचिव संतोष सिंह पिछले 15 दिन से पंचायत कार्यालय से अनुपस्थित थे। इस कारण लोगों के काम नहीं हो पा रहे थे। ऐसे में जांच के बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया है। 

विज्ञापन
CEO District Panchayat took strict action on negligence and absence
लापरवाही और अनुपस्थिति पर सीईओ जिला पंचायत ने की कार्रवाई।

विस्तार

उमरिया जिले की ग्राम पंचायत मसूरपानी के पंचायत सचिव संतोष सिंह को लापरवाही और अनुशासनहीनता के आरोपों के चलते तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) अभय सिंह ने मप्र पंचायत सेवा (अनुशासन और अपील) नियम 1999 के नियम 4 के तहत यह कार्रवाई की है। निलंबन के दौरान संतोष सिंह का मुख्यालय जनपद पंचायत करकेली नियत किया गया है। इस दौरान उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।

विज्ञापन


सरपंच की शिकायत पर कार्रवाई
ग्राम पंचायत मसूरपानी की सरपंच ने सीईओ कार्यालय में उपस्थित होकर लिखित शिकायत दी थी, जिसमें बताया गया कि संतोष सिंह अपनी पदस्थापना के बाद से ही लगातार पंचायत कार्यों से अनुपस्थित रहते थे। इतना ही नहीं, फोन करने पर भी वह कॉल रिसीव नहीं करते थे, जिससे ग्राम पंचायत के कार्य बुरी तरह प्रभावित हो रहे थे। सरपंच की शिकायत पर सहायक विकास विस्तार अधिकारी शिवम भट्ट द्वारा जांच कराई गई।
विज्ञापन


जांच में दोषी पाए गए पंचायत सचिव
जांच रिपोर्ट के अनुसार, पंचायत सचिव संतोष सिंह पिछले 15 दिन से पंचायत कार्यालय से अनुपस्थित थे। इस गैरहाजिरी के कारण हितग्राही मूलक कार्यों, पंचायत के भुगतान और विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन में बाधा आ रही थी। अपनी जांच रिपोर्ट में शिवम भट्ट ने संतोष सिंह को अपने पदीय दायित्वों के प्रति गंभीर लापरवाही, उदासीनता और स्वेच्छाचारिता का दोषी पाया। यह आचरण मप्र पंचायत सेवा आचरण नियम 1998 के नियम 03 का स्पष्ट उल्लंघन है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीईओ ने दिया कड़ा संदेश
सीईओ अभय सिंह ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पंचायत सचिव संतोष सिंह को निलंबित कर दिया। इस कार्रवाई से अन्य पंचायत अधिकारियों और कर्मचारियों को भी साफ संदेश मिला है कि लापरवाही और अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed