{"_id":"682aa12a332d780d1107c133","slug":"bjps-tiranga-yatra-is-just-a-sham-umaria-news-c-1-1-noi1225-2965698-2025-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Umaria: 'यह सेना का अपमान नहीं है बल्कि देश की बेटी का भी अपमान है', विजय शाह के बयान पर कांग्रेस ने बोला हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Umaria: 'यह सेना का अपमान नहीं है बल्कि देश की बेटी का भी अपमान है', विजय शाह के बयान पर कांग्रेस ने बोला हमला
Mon, 19 May 2025 09:14 AM IST
उमरिया ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
Published by: उमरिया ब्यूरो
Updated Mon, 19 May 2025 09:14 AM IST
सार
भाजपा जो तिरंगा यात्रा निकाल रही है, उस पर कांग्रेस ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस के प्रवक्ता मोहम्मद नईम ने कहा कि भाजपा तिरंगा यात्रा के पीछे सिर्फ राजनीति कर रही है और देशभक्ति का दिखावा कर रही है।
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भाजपा द्वारा निकाली जा रही तिरंगा यात्रा पर कांग्रेस ने तीखा हमला बोला है। कांग्रेस प्रवक्ता मोहम्मद नईम ने इसे एक राजनीतिक नौटंकी करार देते हुए कहा कि भाजपा तिरंगा यात्रा के नाम पर देशभक्ति का दिखावा कर रही है, जबकि उसकी सरकार के मंत्री और उपमुख्यमंत्री भारतीय सेना और देश की बेटियों का अपमान कर रहे हैं।
मोहम्मद नईम ने कहा कि भाजपा के मंत्री विजय शाह ने भारतीय सेना की अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी के खिलाफ जो अपमानजनक और साम्प्रदायिक भाषा का प्रयोग किया, वह न केवल सेना का अपमान है, बल्कि देश की उस बेटी का भी, जिसने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का नेतृत्व कर आतंकवादियों के ठिकानों को नेस्तनाबूद किया।
उन्होंने कहा, मंत्री विजय शाह का यह बयान कि कर्नल सोफिया आतंकवादियों की बहन हैं, बेहद शर्मनाक और निंदनीय है। यह बयान न केवल उनके मानसिक दिवालियापन को दर्शाता है, बल्कि भाजपा की असली सोच को भी उजागर करता है।
विज्ञापन
कांग्रेस प्रवक्ता ने सवाल उठाया कि जब भाजपा खुद को राष्ट्रवादी कहती है, तो वह ऐसे बयान देने वाले नेताओं पर कार्रवाई क्यों नहीं कर रही? उन्होंने कहा कि विजय शाह पर कोई कार्रवाई न होना यह साबित करता है कि भाजपा का शीर्ष नेतृत्व भी इस अपमानजनक सोच का समर्थन कर रहा है।
मोहम्मद नईम ने उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा के बयान को भी सेना का अपमान बताते हुए कहा कि उनका यह कहना कि भारतीय सेना प्रधानमंत्री मोदी के चरणों में नतमस्तक है, बेहद आपत्तिजनक है। सेना देश की होती है, किसी नेता की नहीं। इस तरह के बयान पूरी तरह से अनुचित और निंदनीय हैं।
यह भी पढ़ें: विवादित बयान पर फंसे मंत्री शाह के मामले में SC में सुनवाई आज, राजनीतिक भविष्य पर टिकीं सब की नजरें
कांग्रेस ने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह राष्ट्रवाद की आड़ में सेना और राष्ट्र सेवा में लगी महिलाओं का अपमान कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस तरह की सोच का पुरजोर विरोध करती है और देशवासियों से अपील करती है कि वे इस दोहरे चरित्र को समझें।
नईम ने यह भी कहा कि तिरंगा केवल एक यात्रा का प्रतीक नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता और बलिदान की भावना का प्रतीक है। ऐसे में जिनके मंत्री और नेता सेना का अपमान कर रहे हों, उन्हें तिरंगे की बात करने का नैतिक अधिकार नहीं है।