फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Umaria News ›   Bharat Jodo Nyay Yatra Congress protest in Umaria demanding dismissal of Assam CM

भारत जोड़ो न्याय यात्रा: असम CM को बर्खास्त करें महामहिम, राहुल की यात्रा रोकने के विरोध में उमरिया में धरना

Tue, 23 Jan 2024 09:51 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 23 Jan 2024 09:51 PM IST
सार

देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा को बर्खास्त करने की मांग की गई है। बता दें कि उमरिया में कांग्रेसियों ने राहुल गांधी की न्याय यात्रा को रोकने के विरोध में मंगलवार को धरना दिया।

विज्ञापन
Bharat Jodo Nyay Yatra Congress protest in Umaria demanding dismissal of Assam CM
कांग्रेस का धरना प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश की सरकारों ने हमेशा विपक्ष को सम्मान दिया, उनकी बातें सुनी और अमल भी किया। लेकिन भाजपा अब उस परिपाटी को भी नष्ट कर देना चाहती है। कांग्रेस उसकी मनमानी और दमनकारी नीतियों का विरोध करती रहेगी। उक्त आशय के उद्धार उमरिया जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक अजय सिंह ने मंगलवार को पार्टी द्वारा असम में राहुल गांधी की न्याय यात्रा को तथा कथित रूप से रोके जाने के विरोध में आयोजित धरना-प्रदर्शन के दौरान व्यक्त किए।

विज्ञापन


कमेटी अध्यक्ष सिंह ने कहा कि लोकतंत्र में असहमति एक स्वाभाविक परिस्थिति है। परंतु भाजपा इसे प्रधानमंत्री का व्यक्तिगत विरोध मान कर नेताओं को अपमानित करने की साजिश रच रही है। असम की घटना उसकी इसी सोच का परिणाम है, जिसकी वजह से कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सुरक्षा खतरे में पड़ गई। अजय सिंह ने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु सत्ता के मद में बौराए भाजपा के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को तत्काल बर्खास्त करें और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को राजधर्म का पालन करने के निर्देश दें।
विज्ञापन


किया नेताजी को नमन
इससे पूर्व कांग्रेस ने देश के महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी तथा आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाषचंद्र बोस को उनकी जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय सिंह, त्रिभुवन प्रताप सिंह, अमृतलाल यादव, उदय प्रताप सिंह, सावित्री सिंह, मयंक सिंह, रघुनाथ सोनी, प्रवक्ता अशोक गौंटिया, ठाकुरदास, शिशुपाल यादव, राजीव सिंह, शकुंतला धुर्वे, अशोक गोटिया, माधव दास, ताराचंद राजपूत, निरंजन प्रताप सिंह, नासिर अंसारी, मो. आजाद, शिशुपाल यादव, राजीव सिंह बघेल, संजय पांडे, संतोष सिंह, मुकेश सिंह, ताजेंद्र सिंह, ओम प्रकाश सोनी, सोमचंद वर्मा, नानकराम, उमेश कोल, प्रहलाद यादव, खुर्रम, किशोर सिंह, मोहित सिंह, बदूद खान और लक्ष्मी गुप्ता आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed