{"_id":"650d9d6681fe249ac4034cfb","slug":"bandhavgarh-tiger-reserve-decision-to-ban-sound-amplification-devices-guides-will-get-employment-2023-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bandhavgarh Tiger Reserve: ध्वनि विस्तार यंत्रों पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय, गाइडों को मिलेगा रोजगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bandhavgarh Tiger Reserve: ध्वनि विस्तार यंत्रों पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय, गाइडों को मिलेगा रोजगार
Fri, 22 Sep 2023 07:28 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 22 Sep 2023 07:28 PM IST
सार
उमरिया जिले के तहत आने वाले बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र में ध्वनि विस्तार यंत्रों पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया गया है। साथ ही गाइडों को अन्य रोजगार मूलक कार्यों से जोड़ने की बात कही गई है।
विज्ञापन
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
शहडोल संभाग कमिश्नर राजीव शर्मा की अध्यक्षता में उमरिया के ताला में बाधवगढ़ टाइगर रिजर्व की स्थानीय सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य वन संरक्षक लखन सिंह उइके, कलेक्टर उमरिया बुध्देष कुमार वैद्य और संयुक्त आयुक्त विकास मगन सिंह कनेश सहित सलाहकार समिति के सदस्यगण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
बैठक में मुख्य वन संरक्षक लखन सिंह उइके ने बाधवगढ़ टाइगर रिजर्व स्थानीय सलाहकार समिति की पूर्व बैठक में लिए गए निर्णयों का पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। सलाहकार समिति की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि बाधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र में ध्वनि विस्तारक यंत्रों पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाया जाए। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि बाधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र को साइलेंस जोन बनाने के लिए मास्टर प्लान बनाएं तथा वन्य पशुओं की शांति किसी भी स्थिति में भंग न हो इसके लिए, ध्वनि यंत्रों पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाया जाए। पटाखों को भी बाधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र में पूर्णतः प्रतिबंधित किया जाए।
विज्ञापन
बैठक में कमिश्नर ने वन विभाग, राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि बाधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र में ध्वनि विस्तारक यंत्रों और पटाखों के उपयोग को प्रतिबंधित करने के लिए सख्त कार्रवाई करें। बाधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र के होटलों से निकलने वाले कचरे के उचित प्रबंधन पर भी विस्तृत चर्चा की गई। चर्चा के दौरान कमिश्नर शहडोल संभाग राजीव शर्मा ने कहा कि बाधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र के होटलों एवं रिसोर्टस से निकलने वाले कचरे का उचित प्रबंधन कराएं इस कार्य में होटलों और रिसोर्टस के प्रबंधकों से भी अपेक्षित सहयोग लें।
विज्ञापन
कमिश्नर ने कहा कि बाधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र स्वच्छ और सुंदर दिखना चाहिए, इसके लिए निरंतर प्रयास करें। बैठक में कमिश्नर ने कहा कि बाधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र में बाघ से हमले के प्रकरणों में कमी लाने के लिए लोंगो को बाघ हमले से बचाव के प्रति जागरुक करें, लोंगो को बताए कि बाघ के हमले से कैसे बचा जाता है? इस कार्य में कलेक्टर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, वन विभाग के मैदानी कर्मचारी, ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं आमजन जागरुकता अभियान चलाए।
बैठक में मुख्य वन संरक्षक लखन सिंह उइके ने बताया कि बाधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र में लगभग 55 हाथियों के झुंड ने स्थाई बसेरा बना लिया है, जिस पर वन विभाग के अमले द्वारा निंरतर नजर रखी जा रही है। इस पर कमिश्नर ने कहा कि हाथियों के दल द्वारा फसलों के क्षति को रोकने के लिए किसानों को हाथी जिस पर फसल के प्रति ज्यादा आकर्षित होते है, ऐसी फसलें नहीं लगाने के लिए जागरुक करने की कार्रवाई सुनिश्चित करें। कमिश्नर ने कहा कि इस कार्य में कृषि विज्ञान केन्द्र के कृषि वैज्ञानिकों की भी मदद लें। बैठक में कमिश्नर ने कहा कि बाधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र में गाइडों की भर्ती में पूरी पारदर्शिता रखें, जो पहले से गाइड का काम कर रहे हैं, उन्हें कार्य पर रखें तथा पूर्व गाइडों को अन्य रोजगार मूलक कार्यों से भी जोड़े।
बैठक में सदस्यों द्वारा अवगत कराया गया कि बाधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र में होटलों और रिसोर्ट्स का निर्माण मनमानी तौर पर किया जा रहा है। शासन की गाइड लाइन का उपयोग नहीं किया जा रहा है। साथ ही शासकीय भूमि पर रिसोर्टस बनाने वालों द्वारा अतिक्रमण किया जा रहा है। सदस्यों का कहना था कि इस पर तत्काल प्रतिबंध लगाया जाए, जिस पर कमिश्नर ने राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अतिक्रमण करने वालों के विरूद्व सख्त कार्रवाई करें।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि रजनी सिंह के पति की मृत्यु गाइड के पद पर कार्य करते हुए होने के कारण रजनी सिंह को गाइड के पद पर नियुक्त किया जाए। सुशीला पाण्डेय की जिप्सी से प्रतिबंध हटाया जाए, उसे कार्य पर भी लिया जाए। बाधवगढ़ टाइगर रिजर्व प्रबंधक समिति की बैठक में अन्य विषयों पर भी चर्चा हुई। बैठक में सरपंच ग्राम पंचायत ताला सहीला खान, सरंपच पतोर एवं अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे।

