फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Umaria News: Dead body found in a burnt car on the roadside in Pali police station area

Umaria News: पाली थाना क्षेत्र में सड़क किनारे जली हुई कार में मिला शव, हत्या या हादसा? पुलिस जांच में जुटी

Sat, 19 Apr 2025 11:14 AM IST
उमरिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: उमरिया ब्यूरो Updated Sat, 19 Apr 2025 11:14 AM IST
सार

कार की पंजीकरण और हालिया गतिविधियों की जानकारी जुटाई जा रही है। स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है लेकिन अब तक कार के बारे में कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है, जिसकी रिपोर्ट से मौत के कारणों पर रोशनी पड़ेगी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

विज्ञापन
Umaria News: Dead body found in a burnt car on the roadside in Pali police station area
घटनास्थल पर जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उमरिया जिले के पाली थाना अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 43 पर स्थित घुनघुटी चौकी क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक सनसनीखेज घटना सामने आई। JK कॉम्प्लेक्स के पास शहडोल रोड पर सड़क किनारे एक जली हुई कार में शव मिलने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस हरकत में आ गई। पाली थाना प्रभारी मदन लाल मरावी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू की। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए शहडोल से फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल की बारीकी से जांच की। कार से बरामद शव पूरी तरह से झुलस चुका था। शव की स्थिति अत्यंत खराब होने के कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बोत्सवाना से भारत लाए जाएंगे आठ चीते, पहले चार मई में पहुंचेंगे,अब तक चीता परियोजना पर 112 करोड़ खर्च
विज्ञापन


घटना स्थल पर जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन


पाली पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी एंगल से जांच में जुट गई है। क्या गर्मी के कारण कार में तकनीकी खराबी आ गई, जिससे इंजन में आग लगी और हादसे में व्यक्ति की जान चली गई, या फिर यह किसी सोची-समझी साजिश के तहत की गई हत्या है। साथ ही यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि कार किसके नाम पर पंजीकृत है और उसका हालिया मूवमेंट क्या रहा है।

ये भी पढ़ें- अमरवाड़ा में दिल दहला देने वाला हादसा, ट्रैक्टर की टक्कर से धड़ से अलग हो गई युवक की गर्दन

स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है, लेकिन अभी तक किसी ने स्पष्ट रूप से यह नहीं बताया कि कार कब से वहां खड़ी थी या उसमें कोई व्यक्ति देखा गया था। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि मौत का कारण क्या था। पाली थाना प्रभारी का कहना है कि जांच पूरी होने तक किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। हालांकि सभी संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए पुलिस साक्ष्य जुटा रही है और जल्द ही इस रहस्य से पर्दा उठने की उम्मीद की जा रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed