{"_id":"66f2e91b810ce1a77c062dde","slug":"4-youths-injured-after-being-hit-by-lightning-umaria-news-c-1-1-noi1225-2144064-2024-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Umaria News: आकाशीय बिजली की चपेट में आने से चार युवक घायल, सभी का इलाज जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Umaria News: आकाशीय बिजली की चपेट में आने से चार युवक घायल, सभी का इलाज जारी
Tue, 24 Sep 2024 10:36 PM IST
उमरिया ब्यूरो
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
Published by: उमरिया ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2024 10:36 PM IST
सार
आकाशीय बिजली की चपेट में आने से चार युवक घायल हो गए। सभी का इलाज जारी है।
विज्ञापन
घायल हुए लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उमरिया जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम पिपरिया निवासी चार युवक अपने खेत बिछली हार में घर के लिए जलाऊ लकड़ी लेने गए थे। तभी अचानक आसमान में बादल छाए और बारिश होने लगी। पानी से बचने के लिए सभी युवक महुआ के पेड़ के नीचे खड़े हो गए। उसी समय एकाएक आकाशीय बिजली पास के ही पेड़ में गिरी, जिससे चारो युवक घायल हो गए।
विज्ञापन
घायल सचिन बैगा ने बताया कि दिन में लगभग 4 बजे हम लोग लकड़ी लेकर घर के लिए निकले ही थे कि एकाएक जोर से पानी गिरने लगा, जिससे बचने के लिए हम लोग अपने ही खेत में महुआ के पेड़ के नीचे खड़े हो गए। तभी अचानक सामने वाले पेड़ में बिजली गिरी और हम लोग बेहोश हो गए, वहां जंगल में कोई नहीं था। जब हमको होश आया तो किसी तरह घर आए और 108 एम्बुलेंस को सूचना दिए तब गाड़ी आकर हम लोग को लेकर अस्पताल आई।
विज्ञापन
वहीं, घायल के पिता चुन्ने लाल बैगा ने बताया कि हमारे दोनों बेटे सचिन बैगा उम्र 19 वर्ष और रंजीत बैगा उम्र 22 वर्ष एवं हमारे भाई लल्लू बैगा का लड़का अतुल बैगा उम्र 21 वर्ष के साथ हमारे ही पड़ोस के मन्नू बैगा का लड़का शिवा बैगा उम्र 22 वर्ष रहे। ये सभी शाम को करीब साढ़े छह बजे घर पहुंचे हैं, तब 108 एम्बुलेंस को फोन कर बुलाया गया तो लगभग साढ़े सात बजे जिला अस्पताल लेकर आये हैं। सभी का इलाज चल रहा है, भाई के लड़के अतुल को ज्यादा झटका लगा है।
विज्ञापन
