फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Umaria: Tiger cub's body found during patrol, fear of being killed in mutual fight

उमरिया: गश्ती के दौरान मिला बाघ शावक का शव, आपसी लड़ाई में मारे जाने की आशंका, 8 माह है उम्र

Mon, 25 Apr 2022 06:38 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 25 Apr 2022 06:38 PM IST
सार

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के बफर इलाके में एक मादा बाघ शावक का शव मिला है। बाघों की लड़ाई में मौत होना बताया जा रहा है, हालांकि इसकी जांच होना बाकी है। पोस्टमार्टम के बाद शव को आग के हवाले कर दिया गया है। 

विज्ञापन
Umaria: Tiger cub's body found during patrol, fear of being killed in mutual fight
गश्ती के दौरान मिला बाघ शावक का शव, आपसी लड़ाई में मारे जाने की आशंका (प्रतीकात्मक चित्र) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टाइगर स्टेट मध्य प्रदेश के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में आने वाले परिक्षेत्र धमोखर बफर जोन में एक मादा बाघ शावक का शव मिला है। आशंका जताई जा रही है कि नर बाघ से लड़ाई में उसकी मौत हुई है। शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं। मादा बाघ शावक का पोस्टमार्टम कराकर शव जला दिया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में आने वाले परिक्षेत्र धमोखर बफर के बीट बरबसपुर के कक्ष क्रमांक पी 126 पर गश्ती के दौरान एक अज्ञात बाघ शावक मृत अवस्था में पाया गया। जिसकी उम्र लगभग 7 से 8 माह बताई जा रही है। उक्त घटना की सूचना प्राप्त होते ही वनपरिक्षेत्राधिकारी धमोखर बफर एवं उप वनमण्डलाधिकारी धमोखर मौके पर पहुंचे तथा सक्षम अधिकारियों को जानकारी दी।
विज्ञापन


प्रथम दृष्टि में देखने पर ज्ञात हुआ कि एक अज्ञात नर बाघ के साथ आपसी लड़ाई में मादा बाघ की मौत हुई होगी। घटना स्थल के आस-पास घसीटने के निशान भी देखे गए एवं नर बाघ के पद चिन्ह भी मिले हैं। मृत मादा बाघ शावक के सिर एवं पेट, पीठ, कान के पास गंभीर चोट के निशान पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण की गाइडलाइन के मुताबिक क्षेत्र की घेराबंदी कर सक्षम अधिकारियों क्षेत्र संचालक, उप संचालक, सहायक संचालक, परिक्षेत्र अधिकारी, सहायक शल्यज्ञ पशु चिकित्सा बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व एवं एन.टी.सी.ए. के प्रतिनिधि चन्द्र मोहन खरे एवं सत्येन्द्र तिवारी, ताला की उपस्थिति में मादा बाघ शावक का पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद सक्षम अधिकारियों की उपस्थिति में मृत मादा बाघ शावक का शवदाह कराया गया। मौका स्थल से सैम्पल एकत्रित कर प्रकरण की आगामी विवेचना की जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed