फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Umaria: The procession was taking out to celebrate the victory, one killed, a dozen injured when the trolley overturned

Umaria: जीत का जश्न मनाने निकाल रहे थे जुलूस, ट्रॉली पलटने से एक की मौत, एक दर्जन घायल

Sun, 26 Jun 2022 07:14 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 26 Jun 2022 07:14 PM IST
सार

उमरिया जिले में पंचायत चुनाव में जीत के जश्न के जुलूस में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है, वहीं 11-12 लोग घायल हुए हैं। 

विज्ञापन
Umaria: The procession was taking out to celebrate the victory, one killed, a dozen injured when the trolley overturned
हादसे के बाद पुलिस ने अस्पताल में पूछताछ की है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश में पंचायत चुनाव के पहले चरण की वोटिंग शनिवार को संपन्न हुई है। शाम को मतगणना भी की गई। हालांकि आधिकारिक घोषणा बाद में की जाएगी। विजयी प्रत्याशियों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है। उमरिया जिले में जश्न के जुलूस में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है, वहीं 11-12 लोग घायल हुए हैं। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सरपंच की जीत की खुशी में उमरिया के ग्राम धनवाही से विजयी प्रत्याशी रवि कोल के लिए जुलूस निकाला जा रहा था। इसी दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। दबने से नन्हू पिता भीषल कोल (43) की मौत हो गई। दर्दनाक हादसे में ममता कोल (55), रितिक कोल (5), मनीष कोल (6), शिवम कोल (7), साहिल कोल (9), दीपक सिंह (9), कमलेश कोल (13), सनी कोल (16), राहुल सिंह (16), कमलेश प्रजापति (18), पप्पू कोल (26), रवि कोल (35) भी घायल है। सभी घायलों का उपचार जिला अस्पताल में किया गया। 
विज्ञापन


हादसे को लेकर बताया जाता है कि मतगणना उपरांत ग्राम धनवाही से रवि कोल विजयी हुआ था, गांव वालों ने खुशी के इस माहौल में ट्रैक्टर पर जुलूस निकाला था। इसी दौरान कुछ दूर जाते में ही ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और हादसे का शिकार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस भी पहुंच गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed