फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Umaria Road Accident Bolero and truck collision dozen people injured in the accident

Umaria Road Accident: बोलेरो और ट्रक की टक्कर, हादसे में दर्जन भर लोग घायल, बेटी को लेने जा रहे थे

Sat, 11 Mar 2023 01:12 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 11 Mar 2023 01:12 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के उमरिया जिले में सड़क हादसा हुआ है। हादसे में बोलेरो और ट्रक की आपस में टक्कर हो गई। इस दौरान दर्जन भर लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों का इलाज जारी है।

विज्ञापन
Umaria Road Accident Bolero and truck collision dozen people injured in the accident
बोलेरो और ट्रक की टक्कर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बोलेरो और ट्रक की भिड़ंत में कोतवाली थाना अंतर्गत मंसूरी पेट्रोल पंप के आगे बच्चे और महिलाओं समेत दर्जन भर लोगों के घायल होने की खबर है। घटना शनिवार सुबह 5.45 बजे की बताई जा रही है। हादसे की जानकारी पर 108 एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को घटना स्थल से इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया।

विज्ञापन


बताया जाता है कि घायल परिजन बेटी के विवाह के बाद उन्हें लेने वर पक्ष के घर अमानगंज जा रहे थे। उसी दौरान मंसूरी पेट्रोल पंप के आगे हाइवे पर पीछे से अज्ञात वाहन ने ठोकर मारी, जिसमे सभी हादसे का शिकार हुए हैं। ये सभी परिजन दूरदराज से इकट्ठे होकर उमरिया जिले के मलियागुड़ा (पाली) से सुबह करीब 4.30 बजे बेटी के घर से निकले थे। इस हादसे में दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो क्रम एमपी-54 टी-0709 (पाली एमपीईबी कालोनी) की बताई जा रही है।
विज्ञापन


सुबह 5.50 बजे जैसे ही हाइवे स्थित मंसूरी पेट्रोल पंप के आगे बोलेरो पहुंची, वैसे ही विपरीत दिशा से आ रहा अनियंत्रित ट्रक ज़ोरदार ठोकर मारकर घटना स्थल से फरार हो गया। बताया जाता है कि ठोकर इतनी जबरदस्त थी कि हादसे में दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो हाइवे मार्ग से अन्यत्र होकर खेत में जा घुसी है, जिसमें भामा पिता हरदा नायक उम्र 50 साल निवासी शहडोल खितौली, लल्लू पिता हरदा बंजारा उम्र 31 साल निवासी मलियागुड़ा, भामा पिता हेमा बंजारा उम्र 34 साल निवासी अमानगंज, लाली पति भामा बंजारा उम्र 26 साल निवासी मलियागुड़ा, शिवलाल पिता परसा नायक उम्र 55 साल अमरकंटक, राधा देवी पिता भामा नायक उम्र 18 साल निवासी अमरकंटक, खुशबू पिता रामकुमार उम्र 10 साल अमरकंटक, संतोषी पिता भामा बंजारा उम्र पांच साल निवासी मलियागुड़ा, जिज्ञासा पिता भामा बंजारा उम्र दो साल निवासी मलियागुड़ा, धन्नू नायक पिता प्रेमा नायक उम्र 29 साल मलियागुड़ा और मोहन शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed