फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Umaria: Old man dies due to tiger attack, Tiger attacked while grazing cattle

Umaria: बाघ के हमले से वृद्ध की मौत, मवेशी चराने के दौरान टाइगर ने किया अटैक

Thu, 20 Jul 2023 11:24 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 20 Jul 2023 11:24 PM IST
सार

उमरिया जिले में बाघ के हमले का मामला सामने आया है। हमले में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। वह मवेशी चराने गया था तभी झाड़ियों छिेपे बाघ ने अचानक हमला कर दिया। 

विज्ञापन
Umaria: Old man dies due to tiger attack, Tiger attacked while grazing cattle
बाघ का हमला - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के धमोखर वन परिक्षेत्र के आरएफ क्रम 109 (ददरौंड़ी  बीट ) में मवेशी चराने गए वृद्ध पर टाइगर ने हमला किया है। इस घटना में 77 वर्षीय वृद्ध सुखदेव प्रसाद पिता स्व वनमाली राय की मौत हो गई। गुरुवार की दोपहर तीन बजे हुए इस हादसे के बाद बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और तफ्तीश की।
विज्ञापन


घटना के संबंध में बताया गया कि ददरौंड़ी बीट अंतर्गत डोंगरीहार कैम्प के पास गांव के कुछ लोगों के साथ वृद्ध मवेशी चराने गया था। तभी झाड़ियों में छिपे टाइगर ने हमला कर दिया। इससे वृद्ध को मौत की मौत हो गई। हादसे में मृत वृद्ध के गर्दन, बायां हाथ और माथे पर गम्भीर जख्म के निशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed