{"_id":"64dadd998251478ad10e797b","slug":"umaria-news-wild-pig-attacked-a-person-of-gram-panchayat-sehra-tola-condition-critical-2023-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Umaria News: जंगली सुअर ने ग्राम पंचायत सेहरा टोला के एक व्यक्ति पर किया हमला, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Umaria News: जंगली सुअर ने ग्राम पंचायत सेहरा टोला के एक व्यक्ति पर किया हमला, हालत गंभीर
Tue, 15 Aug 2023 07:36 AM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 15 Aug 2023 07:36 AM IST
सार
Umaria News: उमरिया जिले के एक ग्राम पंचायत में सुअर ने एक व्यक्ति पर हमला कर दिया। सुअर के हमले से व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका गंभीर हालत में इलाज जारी है।
विज्ञापन
घायल व्यक्ति
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उमरिया में ग्राम पंचायत सेहरा टोला के ग्राम घुसू में जंगली सुअर के हमले से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। जहां गंभीर हालत में उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम घुसू का रहने वाला हरभजन सिंह अपने खेत पर काम कर रहा था। तभी जंगली सुअर ने उस पर हमला कर दिया, जिसकी वजह से सिर तथा पैर पर गंभीर रूप से चोट आई है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में उसे भर्ती करा दिया गया है। जहां उसका इलाज अभी जारी है।
विज्ञापन
लोगों ने बताया कि लगातार जंगली जानवरों का खतरा बढ़ रहा है। जंगली जानवर जंगल से गांव की तरफ आ रहे हैं, जिसकी वजह से लोगों में दहशत का माहौल है। वहीं, वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी इस बात से अनजान हैं। दरअसल, यह मामला बसकुटा बीच के धमोखर रेंज के अंतर्गत का बताया जा रहा है।
विज्ञापन
