{"_id":"649a935309ca065d86048db0","slug":"umaria-news-mysterious-death-of-wild-animal-in-bandhavgarh-tiger-reserve-2023-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Umaria News: बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में जंगली जीव की रहस्यमयी तरीके से मौत, अधिकारी कर रहे जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Umaria News: बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में जंगली जीव की रहस्यमयी तरीके से मौत, अधिकारी कर रहे जांच
Tue, 27 Jun 2023 01:14 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 27 Jun 2023 01:14 PM IST
सार
उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में फिर से एक शीतल की मौत का मामला सामने आया है। जहां पर शीतल की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है। अनुमान लगाया जाता है कि शीतल को कुत्तों ने खदेड़ा होगा, जिसकी वजह से उसकी मौत हुई होगी। लेकिन अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। बहरहाल, पूरे मामले की वन विभाग की टीम जांच कर रही है।
विज्ञापन
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
शीतल की मौत का मामला पूरा मामला उमरिया जिले के मध्यप्रदेश राज्य वन विकास निगम के उमरिया परिक्षेत्र का है। जहां चीतल का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी मच गई। वहीं, जानकारी लगते ही वन विकास निगम की टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।
विज्ञापन
जहां मध्यप्रदेश राज्य वन विकास निगम के उमरिया परिक्षेत्र में सोमवार को तालाब के पास ही कक्ष क्रमांक 210 के पास तीन साल के चीतल के शव की जानकारी वन विकास निगम के अधिकारियों को लगी थी। इस पर वन विकास निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गए है। डॉक्टरों की टीम बुलाकर शव को पोस्टमॉर्टम कराकर अंतिम संस्कार कराया जा रहा है।
विज्ञापन
परिक्षेत्र अधिकारी राजेश्वर पयासी ने यह बताया कि चीतल के शव की सूचना उन्हें मिली थी। जहा सम्भवतः कुत्तों ने उसे खदेड़ा होगा। वहीं, जिसके बाद उसकी मौत हो गई थी। जहां उस शव का पीएम करवाकर अंतिम संस्कार किया है। शव के अंतिम संस्कार के समय तेज बारिश के परेशानी का सामना भी करना पड़ा है। पन्नी की छाया बनाकर चीतल का अंतिम संस्कार किया गया है।
विज्ञापन
