{"_id":"642bf9434fd52b9fd80105b6","slug":"umaria-news-fierce-fire-in-the-forest-of-bandhavgarh-tiger-reserve-2023-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Umaria News: बांधवगढ़ के जंगल में लगी भीषण आग, दो एकड़ में फैला वन एरिया बर्बाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Umaria News: बांधवगढ़ के जंगल में लगी भीषण आग, दो एकड़ में फैला वन एरिया बर्बाद
Tue, 04 Apr 2023 03:47 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 04 Apr 2023 03:47 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के उमरिया जिले में स्थित बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के जंगल में भीषण आग लग गई। आग लगने से करीब दो करोड़ रुपये के जंगल बर्बाद हो गए।
विज्ञापन
जंगल में लगी भीषण आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में गर्मी आते ही आग एक बहुत बड़ी समस्या बन जाती है। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के जंगल में फिर एक बार आग ने कोहराम मचाया। यहां लगभग दो एकड़ के जंगल को बर्बाद कर दिया है।
विज्ञापन
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के खितौली परिक्षेत्र में महामन के जंगल के आरएफ-364 जंगल में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयावह रूप ले लिया है। यह जानकारी लगते ही बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व की टीम मौके पर पहुंची और अधिकारियों-कर्मचारियों ने सुरक्षा उपकरणों के सहायता से आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक आग ने जंगल को तबाह कर दिया था।
विज्ञापन
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के सहायक संचालक दिलीप मराठा ने बताया कि आग लग गई थी। लगभग दो एकड़ का जंगल जला है। कुछ राजस्व एरिया भी है, आग पर काबू पा लिया है। हालांकि, बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के महामन के जंगल में बाघिन और जंगली हाथियों की भी लगातार मूवमेंट बनी रहती है।
विज्ञापन
