फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Umaria News CCB and STF team reached Bandhavgarh Tiger Reserve in case of burning of elephant remains

Umaria News: हाथी के अवशेष को जलाने का मामला अब गर्माया, सीसीबी और एसटीएफ की टीम पहुंची बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व

Fri, 19 May 2023 12:04 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 19 May 2023 12:04 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के उमरिया जिले में स्थित बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में हाथी के अवशेष जलाने का मामला सामने आया था। यह मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। मामले को लेकर सीसीबी और एसटीएफ की टीम टाइगर रिजर्व पहुंची।

विज्ञापन
Umaria News CCB and STF team reached Bandhavgarh Tiger Reserve in case of burning of elephant remains
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी का माहौल हो गया, जब अचानक बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में डब्लू सीसीबी और एसटीएफ की टीम पहुंची। जैसे ही टीम बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व प्रबंधन के क्षेत्र में कदम रखी तो हड़कंप मच गया। सभी अधिकारी और कर्मचारी इधर-उधर भागने लगे। अपने कागजों को दुरुस्त करते हुए सभी अधिकारी और कर्मचारी देखे गए।

विज्ञापन


विज्ञापन


दरअसल, यह पूरा मामला आज का ही है। यह पूरा मामला बीते चार महीने पहले का है। जहां बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पनपथा बफर परिक्षेत्र के छतवा में जनवरी महीने में हाथी के अवशेष जलाने का मामला सामने आया था, जिसके अवशेषों की जांच के लिए टीम को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां हम आपको बता दें कि चार महीने बाद वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो और स्पेशल टॉस्क फोर्स की टीम अचानक बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के छतवा पहुंची और जांच को शुरू कर दी है। जहां दोनों टीमें पनपथा बफर और उससे जुड़े हुए क्षेत्रों में सर्चिंग भी कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed