{"_id":"63d8ad9c3b38130fc52ba4fb","slug":"umaria-milk-coming-out-of-neem-tree-hundreds-of-people-arrived-in-area-believing-it-to-be-a-miracle-2023-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Umaria: नीम के पेड़ से निकल रहा दूध, चमत्कार मानकर क्षेत्र के सैकड़ों लोग पहुंचे, जानें क्या है सच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Umaria: नीम के पेड़ से निकल रहा दूध, चमत्कार मानकर क्षेत्र के सैकड़ों लोग पहुंचे, जानें क्या है सच
Tue, 31 Jan 2023 11:26 AM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 31 Jan 2023 11:26 AM IST
सार
मध्यप्रदेश में उमरिया जिले के मानपुर जनपद पंचायत के ग्राम भोलगढ़ में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। भोलगढ़ में नीम के पेड़ से सफेद दूध जैसा एक पदार्थ निकल रहा है, जो आसपास के गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन
नीम के पेड़ से निकल रहा दूध
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उमरिया जिले में मानपुर के ग्राम भोलगढ़ गांव में कई साल पुराना एक नीम का पेड़ है। पेड़ के पास के लोगों ने देखा कि पेड़ से एकदम सफेद दूध की तरह कोई पदार्थ निकल रहा है। दूध की बहती धारा को देखकर वहां पर भीड़ एकत्रित होने लगी। खास बात यह है कि इसे चमत्कार मान कर लोगों ने पूजा-पाठ करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
ग्रामीणों के अनुसार, यह पेड़ कई साल पुराना है। जैसे ही यह बात लोगों को पता चली, लोग यहां आकर पूजा-पाठ करने लगे। इसे माता का चमत्कार मानने लगे। कुछ लोग इसे चमत्कार मानकर इस पदार्थ को घर ले जा रहे हैं और कीर्तन मानस की तैयारी करने की तैयारी बना रहे हैं।
विज्ञापन
क्यों निकलता है ये सफेद दूध?
दरअसल, पेड़ों की जानकारी रखने वाले जानकार बताते हैं कि पेड़ में पौष्टिक तत्वों की कमी होने के कारण कभी-कभी ऐसा होता है। हर कोई जानता है कि पेड़ अपनी जड़ों से ही पौष्टिक तत्व प्राप्त करता है। इसके बाद जाइलम की मदद से पौष्टिक तत्व को तने तक पहुंचाया जाता है। वही जाइलम के पट फटने से नीम के पेड़ से दूध जैसा तरल पदार्थ निकलने लगता है।
विज्ञापन
