फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Umaria Four gates of Johila Dam opened due to heavy rains crowds of tourists thronged to see panoramic view

Rain In Umaria: भारी बारिश के चलते जोहिला डैम के चार गेट खोले, मनोरम दृश्य देख उमड़ा पर्यटकों का जनसैलाब

Thu, 03 Aug 2023 01:05 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: लोकेंद्र सिंह चंपावत Updated Thu, 03 Aug 2023 01:05 PM IST
सार

भारी बारिश के चलते उमरिया जिले के संजय गांधी ताप विद्युत केंद्र के जोहिला डैम के चार गेट खोल दिए। जहां दो मीटर तक गेट खोले गए, वहां मनोरम दृश्य को देखने के लिए पर्यटकों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। लोगों ने वहां के व्यूह को अपने कैमरों में कैद किया।

विज्ञापन
Umaria Four gates of Johila Dam opened due to heavy rains crowds of tourists thronged to see panoramic view
जोहिला डैम के गेट खोलने पर पानी का बहाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के उमरिया जिले के संजय गांधी ताप विद्युत केंद्र के जोहिला डैम के चार गेट को खोल दिया गया है। जहां गेट को दो-दो मीटर तक खोलकर डैम के पानी को प्राकृतिक बहाव के लिए छोड़ा गया।

विज्ञापन


दरअसल, यह पूरा मामला उमरिया जिले का है। जहां जोहिला डैम के गेट खोल दिए गए हैं, जिसकी वजह से आसपास के क्षेत्र के लोगों को पर्यटन जैसी सुविधाएं यहां मिल रही हैं। इसे देखने के लिए दूर-दूर से लोग भी आ रहे हैं। आपको बता दें कि जिले सहित आसपास के क्षेत्रों में भारी बारिश के बाद नदी-नाले उफान पर हैं, जिससे संजय गांधी ताप विद्युत केंद्र के जोहिला डैम में भी पानी की आवक होने के से डैम के चार गेट खोलकर पानी छोड़ा गया है।
विज्ञापन


वहीं, मिली जानकारी के अनुसार जोहिला डैम के चार गेट को दो-दो मीटर खोलकर पानी छोड़ा जा रहा है। जहां जिले में पिछले 24 घंटों में 87.7 मिमी की बारिश दर्ज की गई है। इसको लेकर संजय गांधी ताप विद्युत केंद्र के अधिकारी एचएस नामदेव ने बताया कि डैम के चार गेट खोले गए हैं। जहां सभी गेट 22 मीटर तक खोलकर पानी को छोड़ा जा रहा है। 1133 क्विक पर सेकेंड से पानी छोड़ा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed