फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Umaria Employee of Sanjay Gandhi Thermal Power Station died in a road accident in Umaria

Umaria: संजय गांधी ताप विद्युत केंद्र के कर्मचारी की सड़क हादसे में मौत, घर से ड्यूटी के लिए निकला था

Tue, 17 Jan 2023 10:00 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 17 Jan 2023 10:00 AM IST
सार

मध्यप्रदेश के उमरिया जिले में स्थित संजय गांधी ताप विद्युत केंद्र के कर्मचारी की सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक व्यक्ति घर से ड्यूटी जाने के लिए निकला था। वहां मौजूद लोगों ने मृतक व्यक्ति को लेकर गंभीर बाते बताई हैं।

विज्ञापन
Umaria Employee of Sanjay Gandhi Thermal Power Station died in a road accident in Umaria
सड़क हादसे में मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उमरिया जिले में संजय गांधी ताप विद्युत केंद्र स्थापित है। यहां मेसर्स आरके कंस्ट्रक्शन में काम करने वाला व्यक्ति अपने घर से ड्यूटी के लिए कुछ ही दूर निकला था, लेकिन वह वहां नहीं पहुंचा और रास्ते में ही वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


मृतक संजय सिंह (40) पिता धनपत सिंह मुदरिया का रहने वाला था। उमरिया क्षेत्र के संजय गांधी ताप विद्युत केंद्र से कुछ ही दूर पर रहकर वह ड्यूटी की तरफ जा ही रहा था कि अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई। पास में ही घने जंगल थे, जिसकी वजह से झाड़ियां किनारे काफी मात्रा में लगी हुई हैं। अचानक बाइक झाड़ी में फंस गई और बाइक भी अनियंत्रित हो गई, यहां वह गंभीर रूप से चोटिल हो गया।
विज्ञापन


आनन-फानन में आसपास के लोग उसे इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहां मौजूद लोगों के मुताबिक, खून ज्यादा बह जाने की वजह से और अस्पताल देर से पहुंचने की वजह से उस व्यक्ति की मौत हो गई है। पूरी घटना दो नंबर गेट की पास की बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed