{"_id":"63025c51cac42a5e4c22cd71","slug":"umaria-due-to-incessant-rain-the-ground-in-krishna-tal-submerged","type":"story","status":"publish","title_hn":"Umaria: लगातार बारिश से कृष्ण ताल में जमीन धंसी, रहवासियों के लिए मुसीबत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Umaria: लगातार बारिश से कृष्ण ताल में जमीन धंसी, रहवासियों के लिए मुसीबत
Sun, 21 Aug 2022 09:55 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sun, 21 Aug 2022 09:55 PM IST
सार
उमरिया में कई घंटों से लगातार बारिश जारी है। शहर में स्थित कृष्णा ताल के पास रविवार को कई फीट जमीन का हिस्सा धंस गया। इससे गहरा गड्ढा बन गया है। राहत ये रही कि इससे कोई हादसा नहीं हुआ।
विज्ञापन
उमरिया के कृष्णा ताल इलाके में जमीन धंस गई।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के कई इलाकों में लगातार बारिश हो रही है। इससे आमजन की दिनचर्या भी प्रभावित होने लगी है। बारिशजनित परेशानियां भी सामने आने लगी हैं। उमरिया में कृष्णा ताल के पास मिट्टी धंसने से लोगों में दहशत है। उमरिया में लगभग दो दिन से लगातार बारिश जारी है।
जानकारी के अनुसार उमरिया में कई घंटों से लगातार बारिश जारी है। शहर में स्थित कृष्णा ताल के पास रविवार को कई फीट जमीन का हिस्सा धंस गया। इससे गहरा गड्ढा बन गया है। राहत ये रही कि इससे कोई हादसा नहीं हुआ। बताया जा रहा है कि जहां ये मिट्टी धंसी है, उससे चंद कदमों की दूरी पर कुछ लोगों की दुकाने हैं। घटना से आसपास के लोग डरे हैं कि कहीं और ऐसी घटना न हो जाए जिससे जान-माल का नुकसान हो।
जिस जगह की मिट्टी धंसी है, लोग उसे देखने भी पहुंच रहे हैं। नगर पालिका के मुख्य नगर पालिका अधिकारी एस के गढ़पाले ने बताया कि उस क्षेत्र में बैरिकेडिंग कर दी गई है। ताकि कोई हादसा ने हो जाए।