{"_id":"62ac660fc03a1e7bba0bb3fa","slug":"umaria-bear-reached-inside-the-school-panic-due-to-animal-activity-in-rural-areas","type":"story","status":"publish","title_hn":"Umaria: भालू पहुंच गया स्कूल के अंदर, ग्रामीण इलाकों में जानवरों की सक्रियता से दहशत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Umaria: भालू पहुंच गया स्कूल के अंदर, ग्रामीण इलाकों में जानवरों की सक्रियता से दहशत
Fri, 17 Jun 2022 05:01 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Fri, 17 Jun 2022 05:01 PM IST
सार
उमरिया जिले के पाली वनक्षेत्र में भालू की दहशत है। ग्रामीण क्षेत्रों में भालू आ रहे हैं। नई तस्वीरें बरसपुर के स्कूल की है, जहां भालू घूमता दिखा है।
विज्ञापन
उमरिया के स्कूल में घूस आया भालू।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
उमरिया के कुछ इलाकों में भालुओं का आतंक बढ़ता जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में भालुओं की गतिविधि अचानक बढ़ गई है। वह न केवल ग्रामीण इलाकों में आमद दर्ज करा रहे हैं, बल्कि आम जनजीवन को भी प्रभावित कर रहे हैं। वन विभाग ने कुछ इलाकों में भालू के मूवमेंट वाला करार देकर ग्रामीणों के वहां जाने पर पाबंदी लगा दी है।
उमरिया वन मंडल के पाली परिक्षेत्र के ग्रामीणों में भालू की दहशत है। कुछ दिन पहले पाली के ही जंगल से जुड़े हुए वाले क्षेत्र में भी भालू आ गया था। वन परिक्षेत्र पाली के ग्राम बरबसपुर के स्कूल में भालू के घूमते हुए देख ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीण डरे हुए हैं। बरबसपुर स्कूल में भालू के घूमते हुए का वीडियो वायरल हो गया। विभाग के अफसरों तक भी पहुंचा। पाली के परिक्षेत्र अधिकारी रवि पांडे ने बताया कि हम क्षेत्र में लगातार गश्त कर रहे हैं। ग्रामीणों को भालू को लेकर जागरूक कर रहे हैं। क्षेत्र में भालू के संबंध में जागरुकता के लिए पोस्टर भी लगाए हैं। ग्रामीणों को सलाह भी दी जाती है कि भालू के मूवमेंट वाले क्षेत्रों में न जाएं।