फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Umaria A team of youths is motivating the children who have dropped out to send them back to school

Umaria: पढ़ाई छोड़ चुके बच्चों को फिर से स्कूल भेजने के लिए युवाओं की टीम कर रही प्रेरित, बच्चे हो रहे प्रभावित

Mon, 10 Jul 2023 06:18 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 10 Jul 2023 06:18 PM IST
सार

Umaria News: 'स्कूल चले हम' अभियान के अंतर्गत उमरिया जिले में सक्रिय युवाओं की टोली युवा टीम ने अनोखी पहल शुरू की है। कलेक्टर कृष्णदेव त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार सिन्हा और जिला पंचायत सीईओ इला तिवारी के मार्गदर्शन में गांव-गांव, घर-घर जाकर बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के लिए अनोखी पहल आरंभ की गई है।

विज्ञापन
Umaria A team of youths is motivating the children who have dropped out to send them back to school
युवाओं की टीम बच्चों को कर रही प्रेरित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उमरिया जिले की सक्रिय युवा टीम लगातार 20 दिनों से विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर शिक्षा से नाता तोड़ चुके विभिन्न विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से संपर्क कर उन्हें शिक्षा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। युवाओं का उद्देश्य है कि जब तक युवा शिक्षित नहीं होगा, तब तक वह जागृत नहीं होगा।

विज्ञापन


टीम लीडर हिमांशु तिवारी ने बताया कि बहुत से ऐसे बच्चे, जो स्कूल नहीं जा रहे हैं, जब उन बच्चों से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि वे लाकडाउन के बाद से ही स्कूल नहीं जा रहे हैं। कुछ बच्चे बकरियां चराने के लिए चले जाते हैं, कुछ खेतों में काम करने के लिए चले जाते हैं और कुछ आसपास के ढाबों पर काम करने जा रहे हैं।
विज्ञापन




शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत हर बच्चे को शिक्षा प्राप्त हो, ऐसे बच्चों के माता-पिता से संपर्क कर उन्हें अपने बच्चों को स्कूल भेजने के लिए समझाइश दी गई। उन्हें बताया गया कि यदि स्कूल चलो अभियान को सफल करना है तो हम सब मिलकर इन बच्चों को स्कूल भेजने का संकल्प लेना है। आज बच्चों का भविष्य हाथों में पुस्तक लेने का है न कि काम करने का। युवाओं द्वारा यह संकल्प लिया गया कि हमारे द्वारा बच्चों को स्कूल तक भेजने शासन का पूरा सहयोग करेंगे। साथ ही कुछ बच्चे जिन्हें शिक्षण सामग्री भी जन सहयोग के माध्यम से प्रदान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवाओं की टोली जब ग्रामीण क्षेत्र में पहुंचे और जब वहां का शिक्षा का स्तर देखा। बुरी संगति की और बच्चे अग्रसर हो रहे हैं। सभी लोगों से निवेदन किया कि शिक्षा रूपी इस महायज्ञ में बच्चों को स्कूल भेजकर सहयोग प्रदान करें। इस दौरान हिमांशु तिवारी, खुशी सेन, अमृता सिंह, शिखा बर्मन, राहुल सिंह, चंदा गुप्ता और राज तिवारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed