फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Youth stabbed and snatched bike for commission, life imprisonment to three in six year old case

MP News: छह साल पुराने केस में तीन को आजीवन कारावास, कमीशन के लिए युवक को चाकू मारकर बाइक छीन ले गए थे आरोपी

Tue, 04 Apr 2023 02:47 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 04 Apr 2023 02:47 PM IST
सार

उज्जै में छह साल पहले जमीन बेचने पर कमीशन न देने की बात पर विवाद करने वाले तीन आरोपियों को न्यायालय ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।

विज्ञापन
Youth stabbed and snatched bike for commission, life imprisonment to three in six year old case
हत्या के दोषी को आजीवन कारावास - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन में जमीन विक्रय का कमीशन ना देने की बात को लेकर लगभग छह वर्ष पूर्व तीन लोगों ने एक युवक और उसके भाई का रास्ता रोककर उन पर चाकू और पाइप से हमला किया था, जिसके बाद जाति सूचक शब्दों से उन्हें अपमानित करते हुए उनकी मोटरसाइकिल भी छीन ली थी। इस मामले में नानाखेड़ा थाना पुलिस ने विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया था, जिसमें न्यायालय ने आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। 
विज्ञापन


उप-संचालक (अभियोजन) डॉ साकेत व्यास ने बताया कि तीन अगस्त 2017 को शाम सात बजे के लगभग रामवासा चौराहे पर धर्मेन्द्र परमार को राहुल पुत्र भगवान सिंह कुशवाह (उम्र 24 वर्ष), रफीक उर्फ राहुल पुत्र रंजीत सिंह कुशवाह (उम्र 25 वर्ष) और शंकर पुत्र पोप सिंह कुशवाह (उम्र 25 वर्ष) निवासी रामवासा ने रास्ते में रोका और जमीन बिक्री का कमीशन मांगने लगे। तीनों ने धर्मेंद्र के साथ लात, घूंसे, पाइप और चाकू से मारपीट की तथा उसके भाई जितेन्द्र के साथ भी मारपीट कर उनकी मोटरसाइकल छीन ली और जाति सूचक शब्द कहे थे।  नानाखेड़ा थाना पुलिस ने इस मामले की आगे की कार्रवाई के लिए न्यायालय में अभियोग पत्र प्रस्तुत किया था। जिस पर न्यायालय ने तीनों को दोषी पाते हुए आजीवन कारावास एवं 1000 रुपये अर्थदंड से दण्डित किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed