फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Youth climbed a 50 feet high tree at the police station, SDM, Tehsildar

Ujjain News: थाने में 50 फीट ऊंचे पेड़ पर चढ़े युवक ने किया ड्रामा, दो घंटे बाद नीचे कूदा, इस बात से था नाराज

Sat, 30 Nov 2024 10:57 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Sat, 30 Nov 2024 10:57 AM IST
सार

करीब दो घंटे के ड्रामे के बाद युवक अचानक पेड़ से नीचे कूद गया। नीचे जाल पर गिरने के कारण उसे चोट नहीं आई। मेडिकल जांच के बाद उसे थाने में ही रखा गया है। पुलिस उसके परिजनों के आने का इंतजार कर रही है। 

विज्ञापन
Youth climbed a 50 feet high tree at the police station, SDM, Tehsildar
पेड़ पर चढ़ा युवक।

विस्तार

उज्जैन के नागदा के एक थाने में युवक करीब 50 फीट ऊंचे पेड़ पर चढ़ गया, जिससे करीब दो घंटे तक हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा। सूचना पर एसडीएम, तहसीलदार, टीआई सहित नगरपालिका के कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे। युवक पेड़ से नीचे कूद गया, लेकिन जाल के कारण उसे चोट नहीं आई।  
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, चाइनीज फूड की दुकान पर काम करने वाला युवक धनसिंह पिता बिल्लू (35) उदयपुर से इंदौर बस से जा रहा था। सफर के दौरान दो से तीन बार बस बदलने के बाद वह नागदा पहुंचा। इंदौर का सफर ट्रेन से पूरा करने की चाह में वह नागदा रेलवे स्टेशन पहुंचा, लेकिन ट्रेन नहीं मिलने पर जीआरपी से मदद मांगने गया। वहां से निराश होकर वह पुलिस थाने पहुंचा और अचानक परिसर में मौजूद एक पेड़ पर चढ़ गया।
विज्ञापन


लगभग 50 फीट ऊंचाई पर चढ़ने के बाद धनसिंह ने पहले 5-5 रुपये के नोट, फिर 50 रुपये के नोट और सिक्के फेंकने शुरू कर दिए। आरक्षक सुरेश डांगी करीब 30 मिनट तक उसे मनाने की कोशिश करता रहा, लेकिन सफल नहीं हो सका। टीआई अमृतलाल गवरी और पुलिस का पूरा स्टाफ भी उसे बातों में उलझाने का प्रयास करता रहा। इसी दौरान धनसिंह ने अपने पिता और ससुर के मोबाइल नंबर दिए। प्रधान आरक्षक यशपालसिंह सिसोदिया ने धनसिंह के भाइयों मुकेश और धर्मेंद्र से फोन पर बातचीत कर जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला बढ़ता देख एसडीएम बृजेश श्रीवास्तव, तहसीलदार मुकेश सोनी और नगरपालिका कर्मचारी हाइड्रोलिक क्रेन लेकर मौके पर पहुंचे। इसी बीच हिंद वली अखाड़े के कलाकार रस्सी से बड़ा जाल लेकर पहुंचे। युवक ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को करीब दो घंटे तक छकाया। असलम उस्तार और कमलसिंह बैस ने क्रेन की मदद से पेड़ पर चढ़ने की कोशिश की, जबकि डायल-100 के जितेंद्रसिंह तंवर तेज गति से पेड़ पर चढ़े, लेकिन युवक ने उन्हें पेड़ की टहनियों से मारने का प्रयास किया।


करीब दो घंटे के ड्रामे के बाद धनसिंह अचानक पेड़ से नीचे कूद गया, जिसे रस्सी के जाल में पकड़ लिया गया। पुलिस उसे मेडिकल जांच के लिए सरकारी अस्पताल ले गई और जांच के बाद थाने में रखा गया। पुलिस उसके परिजनों के आने का इंतजार कर रही है। उनके आने पर उसे परिजनों को सौंप दिया जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed