फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Young man who went to start the motor dies due to electric shock

Ujjain News: मोटर चालू करने गये युवक की करंट लगने से मौत, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल

Wed, 24 Jan 2024 01:35 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 24 Jan 2024 01:35 PM IST
सार

Ujjain: खेत पर पानी की मोटर चालू करने गये ग्रामीण को करंट लग गया। पड़ोसी खेत मालिक ने उसे देखा तो परिजनों को सूचना दी। जिसके बाद उसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Young man who went to start the motor dies due to electric shock
मोटर चालू करने गये ग्रामीण की करंट लगने से मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

माकडोन थाना क्षेत्र के ग्राम लालाखेड़ी में रहने वाला गोपाल पिता आत्मराम शर्मा (30) शाम को खेत पर पानी देने का बोलकर घर से निकला था। खेत पहुंचने के बाद नदी किनारे लगी मोटर चालू करते समय उसे खुले बिजली के तारों से करंट लग गया और वह जमीन पर गिर पड़ा।

विज्ञापन


शव का कराया गया पोस्टमार्टम
बताया जा रहा है कि पड़ोसी खेत मालिक ब्रजकिशोर ने उसे देखा तो मौके पर पहुंचा। जिसके बाद देखा गया कि वो जमीन गिरा हुआ था और बिजली के तार गोपाल के पास पड़े थे, फिर उसने परिजनों को सूचना दी। परिजन गोपाल को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद अस्पातल पुलिस चौकी ने सूचना मिलने पर मर्ग कायम किया और शव का सुबह पोस्टमार्टम कराया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed