फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Young Entrepreneur Summit Ujjain CM Mohan said Now young entrepreneurs have speed in their feet and power

Young Entrepreneur Summit Ujjain: सीएम मोहन बोले- अब युवा उद्यमियों के पैरों में गति और हाथों में शक्ति है

Sat, 21 Dec 2024 08:41 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 21 Dec 2024 08:41 PM IST
सार

यंग एंटरप्रेन्योर समिट 2024 में सीएम मोहन यादव बोले, अब युवा उद्यमियों के पैरों में गति है और हाथों में शक्ति है। भविष्य की तरफ लक्ष्य को देखने की दृष्टि है।

विज्ञापन
Young Entrepreneur Summit Ujjain CM Mohan said Now young entrepreneurs have speed in their feet and power
सीएम मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत युवा उद्यमियों के परिश्रम से विश्व पटल पर एक अलग पहचान बना रहा है। विश्व में हमारे देश में सबसे अधिक युवा शक्ति है। युवाओं के हाथों में आने वाले समय की बागडोर है। हमारे देश के युवाओं के भविष्य की तरफ बढ़ते हुए कदम देश को विकास के पथ पर तेज गति से आगे ले जा रहे हैं। स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए सरकार के द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। निवेश और स्टार्टअप को सरकार के द्वारा लगातार प्रोत्साहन देकर मदद की जा रही है। हम विश्व की पांचवी बड़ी अर्थव्यवस्था हैं तथा तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था की ओर बढ़ रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने यह बात इंदौर रोड स्थित अंजुश्री होटल में आयोजित यंग एंटरप्रेन्योर समिट 2024 में युवा उद्यमियों को संबोधित करते हुए कही।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आगे कहा कि युवाओं के पैरों में गति है, हाथों में शक्ति है, भविष्य के तरफ लक्ष्य को देखने की दृष्टि है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के पास युवा उद्यमियों के लिए स्टार्टअप के लिए बजट में पर्याप्त धनराशि है। वर्तमान समय नवाचार का है और भविष्य के युवा अधिक से अधिक स्वरोजगार स्थापित कर उद्यमी बने। उन्होंने उपस्थित उद्यमियों से कहा कि उनके कारोबार में वृद्धि हो यही ईश्वर से कामना करता हूं। स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए सरकार निरंतर काम कर रही है। हमारे भारत में युवाओं की संख्या अधिक होने के साथ-साथ विकास की ओर अग्रसर हो रहा है। भविष्य में युवाओं की दिशा बेहतर हो और युवा नवाचार कर बदलाव लाए तभी देश की तरक्की होगी। उज्ययिनी नगरी सर्वगुण सम्पन्न है। उज्जैन की पहचान देश में बनी है। निवेश को प्रोत्साहन देने के लिए छोटे-छोटे स्थानों पर भी समिट के कार्य किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


सीएम बोले, उद्यमियों को अपने व्यवसाय को बड़ा करने के लिए सरकार हरसंभव मदद करेगी। उद्यमी देश-प्रदेश में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे। आपने उद्यमियों के द्वारा लगाए गए स्टाल का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने युवा उद्यमी सम्मेलन के आयोजकों, प्रतिभागियों के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए गौरवांवित महसूस किया। उद्यमियों के बीच नवाचार, महत्वाकांक्षा और विकास को बढ़ावा देने वाला एक मंच तैयार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह सम्मेलन आत्मनिर्भरता की भावना को दर्शाता है और एक समृद्ध एवं प्रगतिशील मध्यप्रदेश के हमारे दृष्टिकोण के साथ पूरी तरह मेल खाता है। उद्यमिता आर्थिक विकास की नींव है और युवा प्रतिभाओं को पोषित करना, परिवर्तन और नवाचार को आगे बढ़ाने के लिए आवश्यक है। इस तरह के आयोजनों के माध्यम से हम अगली पीढ़ी को बड़ा सोचने, साहसी कदम उठाने और राज्य और राष्ट्र के समग्र विकास में योगदान करने के लिए सशक्त बनाते हैं। इस अवसर पर जिले के प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल, विधायक सतीष मालवीय, नगर निगम सभापति कलावती यादव, प्रमुख सचिव राघवेन्द्र सिंह, चन्द्रमोली शुक्ला उद्योगपति आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed