{"_id":"67272f2ce3728d146c0a12ae","slug":"woman-commits-suicide-after-dispute-over-mobile-phone-family-members-accuse-husband-of-harassment-ujjain-news-c-1-1-noi1228-2277848-2024-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain News: मोबाइल की बात पर हुए विवाद के बाद महिला ने दी जान, परिजनों ने पति पर प्रताड़ना का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain News: मोबाइल की बात पर हुए विवाद के बाद महिला ने दी जान, परिजनों ने पति पर प्रताड़ना का लगाया आरोप
Sun, 03 Nov 2024 03:37 PM IST
उज्जैन ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: उज्जैन ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2024 03:37 PM IST
सार
MP: उन्हेल थाना क्षेत्र स्थित ग्राम गुरला में रहने वाली महिला ने पति से मोबाइल की बात को लेकर हुए विवाद के बाद जहर खा लिया। परिजन उसे अस्पताल लेकर आए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मामले की जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिले के गुरला गांव में एक महिला ने पति से मोबाइल की बात को लेकर हुए विवाद के बाद जहर खा लिया। पुलिस ने बताया की पूजा पति शंकर सिंह उम्र 26 वर्ष ने कल शाम को जहरीला पदार्थ खा लिया था। परिजन उसे लेकर अस्पताल आए, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जिला अस्पताल से सूचना मिलने के बाद पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए रखवाया। सुबह परिजनों की मौजूदगी में पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमॉर्टम कराया।
इस दौरान महिला के पति शंकर ने पुलिस को बताया कि मोबाइल को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद वो घर से चला गया था, लेकिन जब वह घर आया तो पता चला कि पूजा ने जहरीला पदार्थ खा लिया। इधर पूजा के माता-पिता और परिजनों ने पति शंकर पर मारपीट और प्रताड़ना का आरोप लगाया है। पूजा के पिता कृपाल सिंह ने बताया कि शंकर बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित करता था। कुछ साल पहले दहेज में एक लाख रुपए मांगे गए थे। रुपए देने के बाद शंकर ने छत की भरवाई के लिए भी रुपए की मांग की थी। इसे भी उन्होंने पूरा कर दिया था। दामाद शराब पीने का आदी है। पूजा का विवाह साल 2018 में हुआ है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
ड्राइवर ने फांसी लगाई, मौत
चिमनगंज मंडी थाना क्षेत्र स्थित मोहन नगर में रहने वाले ड्राइवर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चला। पुलिस ने बताया रणबीर पिता बालू सिंह ड्राइवर का काम करता था। रात को उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने उसे फंदे से उतारकर जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया। वह बेटी के घर छोडकऱ जाने के बाद से तनाव में था और शराब का अत्यधिक सेवन करने लगा था।
विज्ञापन
धारदार चाकू लेकर घूमते पकड़ाया बदमाश
नीलगंगा थाना क्षेत्र स्थित वाकणकर ब्रिज के पास से पुलिस ने चाकू लहराकर लोगों को डराते धमकाते हुए बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बदमाश के पास से चाकू बरामद होने पर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया बदमाश बच्चा उर्फ जय रिकार्डेड बदमाश है। वह रात को धारदार चाकू लेकर घूम रहा था और आने जाने वाले राहगीरों को धमका रहा था। पुलिस को सूचना मिली कि एक बदमाश शराब के नशे में चाकू घूमाकर लोगों में दहशत पैदा कर रहा है। इस पर नीलगंगा पुलिस पहुंची और बदमाश को हिरासत में लेकर मामला दर्ज किया।