{"_id":"694813264267c798ef04fbef","slug":"without-informing-trader-associate-accountant-bought-359-kg-of-soybean-happened-ujjain-news-c-1-1-noi1228-3759809-2025-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain News: व्यापारी को बिना बताए सहयोगी ने खरीदी 359 किलो सोयाबीन, पत्नी की फर्म को बेचने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain News: व्यापारी को बिना बताए सहयोगी ने खरीदी 359 किलो सोयाबीन, पत्नी की फर्म को बेचने का आरोप
Mon, 22 Dec 2025 09:00 AM IST
उज्जैन ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: उज्जैन ब्यूरो
Updated Mon, 22 Dec 2025 09:00 AM IST
सार
व्यापारी को बिना बताए सोयाबीन की खरीदकर उसे पत्नी की फर्म को बेचने के मामले में व्यापारी ने सहयोगी और मुनीम पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। व्यापारी ने बताया कि कुछ समय पहले ही उन्होंने किसी कारण से मुनीम को काम से हटा दिया था।
विज्ञापन
चिमनगंज थाना
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मंडी व्यापारी को बिना जानकारी दिए उसके सहयोगी और मुनीम द्वारा सोयाबीन खरीदकर उसे अपनी पत्नी की फर्म को बेचने का मामला सामने आया है। पीड़ित व्यापारी की शिकायत पर चिमनगंज थाना पुलिस ने धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मंडी व्यापारी विजय पिता अमृतलाल कोठारी ने पुलिस को बताया कि वे मंडी में एवीएस कंपनी के लिए सोयाबीन की खरीददारी का कार्य करते हैं। इस काम में सहायता के लिए उन्होंने बजरंग नगर निवासी नंदकिशोर जायसवाल को नौकरी पर रखा था। नंदकिशोर कंपनी के बिल के माध्यम से मंडी में खरीदी करता था।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Ujjain: महाकाल दर्शन और सिंहस्थ को मिलेगी रफ्तार, दिसंबर 2026 तक तैयार होगी 46 किमी लंबी सिक्स लेन सड़क
विज्ञापन
कुछ समय से कामकाज ठीक नहीं होने पर विजय कोठारी ने नंदकिशोर को काम से हटा दिया था लेकिन कंपनी की रसीद उसके पास ही रह गई। इसी बीच तीन-चार दिन पहले विजय कोठारी ससुराल में गमी के कारण रतलाम गए हुए थे। इस दौरान नंदकिशोर ने कथित रूप से कंपनी की रसीद का दुरुपयोग करते हुए 359 किलो सोयाबीन बीज की खरीद कर ली और उसे अपनी पत्नी मीनल जायसवाल के नाम से पंजीकृत फर्म दर्श इंटरप्राइजेस को बेच दिया।
सोयाबीन खरीदी की जानकारी विजय कोठारी को उस समय लगी जब मंडी से किसानों को भुगतान के लिए फोन आया। सूचना मिलते ही वे तुरंत उज्जैन पहुंचे और किसानों का भुगतान किया। इसके बाद उन्होंने नंदकिशोर जायसवाल और मुनीम अखिलेश के खिलाफ चिमनगंज थाने में धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
