फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News Minister Govind Singh Rajput visited Baba Mahakal and said this

Ujjain News: मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बाबा महाकाल के किए दर्शन, कही ये बात

Wed, 12 Feb 2025 07:16 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Wed, 12 Feb 2025 07:16 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने अपने उज्जैन प्रवास के दौरान सपत्नीक श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर बाबा महाकाल के दर्शन किए।

विज्ञापन
Ujjain News Minister Govind Singh Rajput visited Baba Mahakal and said this
मंत्री गोविंद सिंह राजपूत और उनकी पत्नी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने अपने उज्जैन प्रवास के दौरान सपत्नीक श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए। महाकालेश्वर मंदिर में पूजन राम पुजारी के द्वारा सम्पन्न करवाया गया। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से समिति सदस्य राम पुजारी और अभिषेक शर्मा द्वारा राजपूत का सम्मान किया गया।

विज्ञापन


महाकाल मंदिर के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने बताया कि प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत बुधवार को उज्जैन पहुंचे थे। उन्होंने उज्जैन प्रवास के दौरान पत्नी सविता सिंह राजपूत के साथ महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर भगवान महाकाल के दर्शन किए। साथ ही मंदिर में गर्भगृह की चौखट से भगवान महाकाल का अभिषेक कर आशीर्वाद लिया। उन्होंने प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की और नंदी हाल में बैठकर पत्नी के साथ ध्यान भी लगाया।
विज्ञापन


बाबा महाकाल के दर्शन करने के बाद मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने मीडिया से कहा कि जब भी मैं उज्जैन आता हूं तो बाबा महाकाल का दर्शन और आशीर्वाद लेना नहीं भूलता हूं। आज भी मैंने भगवान महाकाल से मध्यप्रदेश की जनता के कल्याण, सुख-शांति और समृद्धि की प्रार्थना की है। बाबा महाकाल की कृपा से प्रदेश निरंतर विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मीडिया से बातचीत के बाद आपने महाकाल मंदिर परिसर में चल रहे विकास कार्यों की भी जानकारी ली। उन्होंने कहा, महाकाल लोक के विकास से उज्जैन की धार्मिक, सांस्कृतिक और पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिल रहा है। इससे श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल रही हैं और मंदिर की भव्यता भी बढ़ी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed