फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News: Three youths caught with illegal liquor, incident of oil theft from transformer also revealed

Ujjain News: अवैध शराब के साथ पकड़े गए तीन युवक, ट्रांसफार्मर से तेल चोरी की वारदात का भी किया खुलासा

Tue, 27 Aug 2024 10:58 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Tue, 27 Aug 2024 10:58 PM IST
सार

सफेद रंग की टवेरा में अवैध शराब भरी होने की खबर पर पुलिस ने घेराबंदी कर 3 युवकों को पकड़ा। उनके पास से 10 पेटी शराब के साथ टवेरा जब्त की गई है। मामले में पूछताछ करने पर तीनों से ट्रांसफामर से आईल चोरी की वारदात का भी खुलासा हुआ है।

विज्ञापन
Ujjain News: Three youths caught with illegal liquor, incident of oil theft from transformer also revealed
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन में पुलिस ने अवैध शराब से भरी टवेरा में सवार तीन युवकों को गिरफ्तार किया। तलाशी में 10 पेटी शराब बरामद हुई। पूछताछ के दौरान युवकों ने 2 दिन पहले ट्रांसफार्मर से 195 लीटर तेल चोरी की वारदात का खुलासा किया है। तीनों के खिलाफ आबकारी एक्ट और चोरी के मामले दर्ज किए गए हैं और उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।

विज्ञापन
इंगोरिया थाना प्रभारी चंद्रिकासिंह यादव को सोमवार रात सफेद रंग की टवेरा क्रमांक एमपी 09 बीसी 1201 में अवैध शराब का परिवहन होने की खबर मिली थी। मुबखीर ने बताया था कि टवेरा देहटा से बालोदाहसन की ओर  से आ रही है, जो खरसौदखुर्द जाने वाली है। अवैध शराब परिवहन करने वालों  की घेराबंदी के लिये एएसआई दिनेश निनामा, प्रधान आरक्षक शहजाद,  आरक्षक सतीश राठौर,  प्रवीण वर्मा, सैनिक सुभाष और राकेश के साथ ग्राम खेडानारायण चामलेश्वर मंदिर के पास आमरोड  पर पहुंचे। कुछ देर में ही टवेरा के आते ही टीम ने घेर लिया। उसमें 3 युवक सवार थे, जिन्हे हिरासत में लिया गया और तलाशी लगी गई तो टवेरा से 10 देशी देशी शराब की बरामद हो गई। जिसे जप्त कर तीनों को थाने लाया गया। पूछताछ करने पर उन्होने अपने नाम संदीप पिता रामेश मकवाना जाति भील ग्राम सुवासा, लाकेश पिता सेवाराम भील और गोपाल पिता ईश्वर भील निवासी खरसौदखुर्द होना बताये। तीनों शराब बेचने के मकसद से खरसौदखुर्द की ओर लेकर जा रहे थे। तीनों के खिलाफ आबकारी एक्ट अधिनियम का प्रकरण दर्ज कर पूछताछ शुरू की गई।
विज्ञापन


2 दिन पहले चुराया था ट्रांसफामर से ऑयल
एएसआई निनामा ने बताया कि अवैध शराब के साथ हिरासत में आए तीनों युवकों में से संदीप के खिलाफ पूर्व में चोरी के मामले दर्ज थे। जिसके चलते थाना क्षेत्र की अन्य वारदात के संबंध में सख्त पूछताछ की गई तो उन्होंने 2 दिन पहले ग्राम खरसौदखुर्द में वेयर हाउस के पास खेत में लगे ट्रांसफामर से ऑयल चोरी करना भी कबूल कर लिया। मामले की शिकायत ग्रामीण हरिनारायण ने दर्ज कराई थी। तीनों की निशानदेही से प्लास्टिक की केनों में भरा 195 लीटर आईल भी बरामद कर लिया गया है। तीनों को न्यायालय में पेश किया गया था। जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed