फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News When I talked to my friend's girlfriend, I cut off my genitals

Ujjain News: दोस्त की गर्लफ्रेंड से बात की तो काट दिया गुप्तांग, पहले लोहे की राड़ से किया हमला फिर चाकू मारा

Wed, 19 Jun 2024 07:58 PM IST
उज्जैन ब्यूरो अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उज्जैन
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Wed, 19 Jun 2024 07:58 PM IST
सार

महिदपुर थाना क्षेत्र में दो दोस्तों के बीच महिला मित्र से बात करने को लेकर इतना बड़ा विवाद हुआ कि एक दोस्त ने गुस्से में आकर दूसरे का गुप्तांग काट दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
Ujjain News When I talked to my friend's girlfriend, I cut off my genitals
दोस्त की गर्लफ्रेंड से बात की तो काट दिया गुप्तांग

विस्तार

अब तक कहा जाता था कि जर,जोरू और जमीन हमेशा विवाद का कारण बनती है लेकिन महिदपुर थाना क्षेत्र में दो दोस्तों के बीच महिला मित्र से बात करने को लेकर इतना बड़ा विवाद हुआ कि एक दोस्त ने गुस्से में आकर दूसरे का गुप्तांग काट दिया।
विज्ञापन


महिदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चोरवास बडला में पिकअप RJ 09 GD 8436 से दो दोस्त गांव पहुंचे थे, जहां दोनों के बीच कुछ ऐसा विवाद हुआ कि भेरूलाल निवासी नागदा ने राजस्थान के ब्यावर में रहने वाले अंकित पिता हरेंद्र चौहान पर लोहे की रॉड और चाकू से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले पर अंकित कुछ समझ नहीं पाया और इतनी देर में रॉड से उसके हाथ व सिर पर चोट लगने के साथ ही चाकू से उसका गुप्तांग भी काट दिया गया है।
विज्ञापन


पूरे मामले की जांच कर महिदपुर थाने के निरीक्षक राजवीर सिंह गुर्जर ने बताया कि यह पूरा मामला महिला मित्र से जुड़ा हुआ है। मामले में जब अंकित के बयान लिए गए तो उसका कहना था कि इस घटना के पहले वह भेरूलाल की गर्लफ्रेंड से हंसी-ठिठोली में बात कर रहा था। गर्लफ्रेंड से बात करने पर भेरूलाल नाराज हो रहा था, लेकिन मुझे नहीं पता था कि वह इस बात को इतना गंभीर ले लेगा कि मुझ पर इस तरह जानलेवा हमला कर देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गर्लफ्रेंड से बात करने से नाराज था भेरूलाल
महिदपुर थाने के निरीक्षक राजवीर सिंह ने बताया कि भेरूलाल की गर्लफ्रेंड से जब अंकित ने बात करना बंद नहीं की तो दोनों के बीच पिकअप गाड़ी में ही विवाद हो गया था। यह दोनों ही सुसनेर से इस गाड़ी में बैठकर महिदपुर की ओर आ रहे थे। तभी ग्राम चोरवास बड़ला के समीप जब अंकित ने पेशाब करने के लिए गाड़ी रुकवाई तो भेरूलाल ने मौका मिलते ही उस पर हमला किया और उसका गुप्तांग काट दिया।


प्रकरण दर्ज आरोपी गिरफ्तार
बताया जाता है कि मामले में पहले तो अंकित को महिदपुर अस्पताल में उपचार दिया जा रहा था, लेकिन वहां उसकी हालत गंभीर होने पर उसे उज्जैन जिला चिकित्सालय भेज दिया गया। इसके साथ ही मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आरोपी के खिलाफ धारा 326 प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

 

दोस्त की गर्लफ्रेंड से बात की तो काट दिया गुप्तांग

पुलिस ने पीड़ित के बयान लिए। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed