{"_id":"6745d2e025afb17da10782ea","slug":"when-asked-for-progress-report-of-ayushman-card-panchayat-secretary-committed-suicide-know-what-is-the-matter-ujjain-news-c-1-1-noi1228-2355001-2024-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain News: आयुष्मान कार्ड की प्रगति रिपोर्ट को कहा तो पंचायत सचिव ने कर ली आत्महत्या, जानिए क्या है मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain News: आयुष्मान कार्ड की प्रगति रिपोर्ट को कहा तो पंचायत सचिव ने कर ली आत्महत्या, जानिए क्या है मामला
Tue, 26 Nov 2024 10:28 PM IST
उज्जैन ब्यूरो
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: उज्जैन ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2024 10:28 PM IST
सार
पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराया। पुलिस के सामने मृतक की पत्नी और ससुर ने पंचायत के सीईओ और पीसीओ पर प्रताड़ित करने के आरोप लगाए। सीईओ ने कहा कि उन्होंने केवल आयुष्मान कार्ड की प्रगति रिपोर्ट देने को कहा था।
विज्ञापन
उज्जैन पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उज्जैन के चिमनगंज थाना क्षेत्र स्थित कमल कॉलोनी में रहने वाले निपानिया ग्राम पंचायत के सचिव ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह उनके पुत्र ने पिता को फंदे पर लटका देखा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराया। पुलिस के सामने मृतक की पत्नी और ससुर ने पंचायत के सीईओ और पीसीओ पर प्रताड़ित करने के आरोप लगाए। सीईओ ने कहा कि उन्होंने केवल आयुष्मान कार्ड की प्रगति रिपोर्ट देने को कहा था।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया, अलसुबह कमल कॉलोनी निवासी दशरथ पिता मांगीलाल सूर्यवंशी उम्र 38 वर्ष ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह दशरथ के पुत्र नयन ने उसे जगाने के लिए आवाज लगाई तो दरवाजा नहीं खुला। इस पर संदेह हुआ और परिजनों ने दरवाजा तोड़कर देखा तो उन्हें अंदर दशरथ साड़ी से बने फंदे पर लटका मिला। परिजनों का शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। चिमनगंज मंडी पुलिस मौके पर पहुंची और दशरथ को अस्पताल भेजा। अस्पताल में डॉक्टर्स ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मृतक की पत्नी किरण और ससुर मदनलाल गुजराती ने पुलिस को बताया कि दशरथ घट्टिया के अंतर्गत ग्राम निपानिया में पंचायत सचिव के पद था। उसे सीईओ तथा पीसीओ द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा था। रात को वह एक विवाह समारोह में जब उनसे मिला तो उसने पूरी बात बताई थी। इसके बाद सुबह दशरथ की मौत की खबर मिली।
विज्ञापन
पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर शव का पोस्टमॉर्टम कराया और परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मृतक के परिजनों ने बताया कि उनके पास सीईओ और पीसीओ द्वारा फोन पर की गई बात रिकार्ड है। इधर सीईओ खुमानसिंह का कहना है कि उन्होंने दशरथ से आयुष्मान कार्ड की प्रगति रिपोर्ट देने को कहा था। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले में जांच शुरू कर दी है।
