फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News Fierce fighting broke out between neighbours many people injured cross case registered

Ujjain News: पड़ोसियों के बीच विवाद में जमकर हुई मारपीट, कई लोग घायल, क्रॉस केस दर्ज

Thu, 29 Aug 2024 05:30 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Thu, 29 Aug 2024 05:30 PM IST
सार

चिंतामण थाना क्षेत्र स्थित ग्राम टकवासा में पड़ोसियों के बीच विवाद हो गया। दोनों पक्षों की तरफ से लाठी-डंडे और दराते जैसे हथियारों से एक दूसरे पर वार किए गए। घटना में दोनों पक्षों की तरफ से कुल छह लोग घायल हो गए हैं।

विज्ञापन
Ujjain News Fierce fighting broke out between neighbours many people injured cross case registered
चिंतामण थाना, उज्जैन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन के चिंतामण थाना क्षेत्र स्थित ग्राम टकवासा में पड़ोसियों के बीच विवाद हो गया। दोनों पक्षों की तरफ से लाठी-डंडे और दराते जैसे हथियारों से एक दूसरे पर वार किए गए। घटना में दोनों पक्षों की तरफ से कुल छह लोग घायल हो गए हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों की तरफ से आठ से 10 लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर मामला जांच में लिया है।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया, खेत में गौचारण को लेकर पड़ोसियों के बीच विवाद हो गया था, जिसमें दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर हमला कर दिया। एक पक्षे से दो लोग और दूसरे पक्ष से चार लोग घायल हैं। इनमें से एक महिला को गंभीर होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया, आदर्श पिता सोहन पटेल उम्र 22 साल निवासी ग्राम टकवासा की शिकायत पर अमर सिंह पिता नाथूलाल भाटी उम्र 55 साल निवासी ग्राम टकवासा, निर्मला पति लाखन भाटी उम्र 28 और राजूबाई पति दामोदर राठौर के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। जबकि दूसरे पक्ष से लाखन पिता अमर सिंह भाटी की शिकायत पर अनिल पिता रामचंद्र और आदर्श सहित अन्य लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।
विज्ञापन


विद्यानगर में घर के बाहर से बुलेट चोरी
माधवनगर थाना क्षेत्र स्थित विद्यानगर कॉलोनी में रहने वाले युवक के घर के बाहर रखा उसका बुलेट चोरी हो गया। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ चोरी का प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस ने बताया रोजर डेविड पिता रमेश डेविड उम्र 36 साल ने बुधवार शाम अपने घर के बाहर अपना रॉयल इनफील्ड बुलेट क्रमांक एमपी-13 डीजेड-7606 घर के बाहर रखकर वह घर में चला गया। रात को भोजन के बाद जब वह घर के बाहर से बुलेट अंदर लेने के लिए निकला तो बुलेट चोरी हो गया था। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ चोरी का प्रकरण दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार ने बाइक सवार को टक्कर मारी, केस दर्ज
नानाखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित आलमपुरा उड़ाना रोड़ पर कार ने बाइक सवार युवक को टक्कर मारकर घायल कर दिया। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया, कार क्रमांक एमपी-13 डब्ल्यू-2146 के चालक ने अपना वाहन तेजगति और लापरवाही पूर्वक चलाते हुए बाइक सवार नरेंद्र कुमार साहू उम्र 39 निवासी अब्दालपुरा गीता कॉलोनी को टक्कर मारकर घायल कर दिया। लोगों ने मदद कर उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार किया गया, कार चालक के खिलाफ पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed