फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Three sisters who went to graze goats in Ujjain drowned in Kshipra river

Ujjain: बकरियां चराने गई तीन बहनें क्षिप्रा नदी में डूबी, बड़ी बहन ने दो को बचाया…लेकिन खुद को नहीं बचा पाई

Sat, 14 Sep 2024 03:07 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Sat, 14 Sep 2024 03:07 PM IST
सार

MP: बकरियां चराने गई 3 बहने क्षिप्रा नदी किनारे छोटी डोंगी में बैठ गई। पानी का बहाव होने पर डोंगी आगे बढ़ गई और पलट गई। बड़ी बहन ने 2 बहनों को बचाकर बाहर कर दिया, लेकिन खुद को नहीं बचा पाई। 3 घंटे की तलाश के बाद शव बाहर निकाला।

विज्ञापन
Three sisters who went to graze goats in Ujjain drowned in Kshipra river
क्षिप्रा किनारे एकत्रित हुए ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन। बकरियां चराने गई 3 बहने क्षिप्रा नदी किनारे छोटी डोंगी में बैठ गई। पानी का बहाव होने पर डोंगी आगे बढ़ गई और पलट गई। बड़ी बहन ने 2 बहनों को बचाकर बाहर कर दिया, लेकिन खुद को नहीं बचा पाई। 3 घंटे की तलाश के बाद उसका शव बाहर निकाला गया।
विज्ञापन


भैरवगढ़ थाना प्रभारी जगदीश गोयल ने बताया कि ग्राम हरिगढ़ में आज सुबह भंवर केवट की 3 बेटियां लक्ष्मी केवट 16 वर्ष, रीता 12 वर्ष और भावना 10 वर्ष बकरियां चराने के लिये क्षिप्रा नदी किनारे गई थी। बकरियों को छोड़ने के बाद क्षिप्रा नदी किनारे छोटी डोंगी में बैठ गई। तीनों मस्ती कर रही थी, उसी दौरान डोंगी आगे बढ़ गई और पलटी खा गई। तीनों बहने पानी में चली गई। लक्ष्मी ने अपनी दो बहनों को प्रयास कर डोंगी को सीधा कर उसमें बैठा दिया, लेकिन खुद को पानी से बाहर नहीं निकाल पाई और गहराई में चली गई।
विज्ञापन


दोनों बहने बाहर आई और परिजनों को सूचना दी। परिवार और गांव वाले नदी किनारे पहुंचे और तलाश शुरू की गई। घटना सुबह की है मामले की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल टीम के साथ होमगार्ड की एसडीईआरएफ टीम रवाना हुई। हरिगढ़ पहुंचने के बाद क्षिप्रा किनारे जाने तक का रास्ता काफी खराब होने पर समय लग गया, इस बीच शाम ग्रामीणों ने मशक्कत के बाद बालिका लक्ष्मी का शव बाहर निकाल लिया। जिसे घर लाया गया, जहां से पुलिस शव को जिला अस्पताल लेकर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


खेती के साथ मछली पकड़ता है परिवार
थाना प्रभारी गोयल ने बताया कि बालिका का परिवार खेती करता है। क्षिप्रा किनारे ही खेत बना हुआ है। ग्राम हरिगढ़ छोटा गांव है, जहां लोग मछली पकड़ने का काम भी करते है। क्षिप्रा में डूबी बालिका का परिवार भी जाल डालकर मछली पकड़ता है।  जिसके चलते नदी में डोंगियां रखी हुई है। बताया जा रहा है कि डूबी बालिका कक्षा 8 वीं की छात्रा थी। उसकी छोटी बहन भी गांव के शासकीय स्कूल में अध्ययनरत है।


गांव में गमगीन हुआ माहौल
बालिका के डूबने खबर लगते ही गांव के लोग क्षिप्रा नदी किनारे पर एकत्रित हो गये थे। युवको ने बालिका की तलाश शुरू की थी। 3 घंटे बाद शव बाहर निकाला गया तो पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया। बालिका का शव घर लाया गया तो परिवार के साथ गांव वाले बिलख उठे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed