फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Village Guradia Gurjar immersed in darkness for six months in Ujjain, problem not solved even by CM helpline

Ujjain: छह महीने से अंधेरे में डूबा ग्राम गुराडिया गुर्जर, CM हेल्पलाइन से भी समस्या हल न होने पर लोग परेशान

Wed, 19 Apr 2023 06:21 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 19 Apr 2023 06:21 PM IST
सार

तराना अनुविभाग के माकड़ोन तहसील के ग्राम गुराडिया गुर्जर के ग्रामीण पिछले छह महीने से विद्युत व्यवस्था ठप होने से परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले छह महीने से हम विद्युत मंडल के वरिष्ठ अधिकारियों से निवेदन कर रहे हैं कि गांव की बिजली शुरू की जाए। लेकिन इसके बावजूद भी इस समस्या का कोई निदान नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन
Village Guradia Gurjar immersed in darkness for six months in Ujjain, problem not solved even by CM helpline
छह महीने से अंधेरे में जीवन जीने को मजबूर हुए ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले में एक ऐसा भी गांव है जो पिछले छह महीने से अंधेरे में डूबा हुआ है। इस गांव के किसान बिजली की समस्या को दूर करने के लिए सीएम हेल्पलाइन से लेकर बिजली विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से भी संपर्क कर चुके हैं। लेकिन इसके बावजूद भी इस समस्या का कोई हल नहीं हो रहा है। इस वजह से ग्रामीण काफी परेशान हैं।

विज्ञापन


दरअसल, तराना अनुविभाग के माकड़ोन तहसील के ग्राम गुराडिया गुर्जर के ग्रामीण पिछले छह महीने से विद्युत व्यवस्था ठप होने से परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले छह महीने से हम विद्युत मंडल के वरिष्ठ अधिकारियों से निवेदन कर रहे हैं कि गांव की बिजली शुरू की जाए। लेकिन इसके बावजूद भी इस समस्या का कोई निदान नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन




गांव के निवासी करणसिंह और निलेश गुर्जर ने बताया कि हमने विद्युत मंडल के डीई के कहने पर बिजली बिल भरने के साथ ही यहां लगने वाली 63 की डीपी का पेमेंट भी जमा करवा दिया है। लेकिन इसके बावजूद भी अधिकारी हमें 25 केवी की डीपी का ट्रांसफॉर्मर भी नहीं दे रहे हैं, जो कि गलत है। उन्होंने बताया कि हम इस मामले में सीएम हेल्पलाइन में भी शिकायत कर चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद हमारी समस्या का निदान करने वाला कोई नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन




ग्रामीणों ने बताया कि ठंड का मौसम तो फिर भी ठीक। लेकिन गर्मी में हम लोगों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है, क्योंकि पंखा, कूलर और लाइट न चलने से हम परेशान हैं। साथ ही हमें अपने मोबाइल चार्ज करने के लिए भी दूसरे गांव में जाना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed