फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Vedic antakshari organized in Ujjain, recitation of mantras for national defense

MP News: वैदिक अंताक्षरी में राष्ट्र रक्षा के मंत्रों का हुआ वाचन, वेदपाठियों के सस्वर पाठ से श्रोता हुए दंग

Tue, 21 Mar 2023 08:24 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 21 Mar 2023 08:24 AM IST
सार

अनुष्ठान मंडपम ज्योतिष अकादमी एवं संस्कृति मंत्रालय भोपाल विक्रमादित्य शोध पीठ के संयुक्त तत्वावधान में वैदिक मंत्र अंताक्षरी का आयोजन किया गया था, जिसमे शहर के सभी प्रमुख वैदिक विद्यालय के छात्रों ने सहभगिता की।

विज्ञापन
Vedic antakshari organized in Ujjain, recitation of mantras for national defense
उज्जैन में वैदिक अंताक्षरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अब तक आपने फिल्मी गानों की अंताक्षरी देखी और सुनी होगी लेकिन उज्जैन में एक ऐसी अंताक्षरी आयोजित की गई, जिसमें वेदपाठी ब्राह्मणों ने शुक्ल यजुर्वेद, अथर्ववेद, सामवेद और ऋग्वेद के मंत्रों का सस्वर पाठ करते हुए राष्ट्र रक्षा के मंत्रों का वाचन भी किया। 
विज्ञापन


अनुष्ठान मंडपम ज्योतिष अकादमी एवं संस्कृति मंत्रालय भोपाल विक्रमादित्य शोध पीठ के संयुक्त तत्वावधान में वैदिक मंत्र अंताक्षरी का यह आयोजन पिपलीनाका रोड स्थित अति प्राचीन बाबा गुमानदेव हनुमान गढ़ी पर विक्रमोत्सव के अंतर्गत किया गया था, जिसमें वेद मंत्रों पर आधारित मंत्रों की अंताक्षरी का आयोजन किया गया, जिसमे शहर के सभी प्रमुख वैदिक विद्यालय के छात्रों ने सहभगिता की।
विज्ञापन

 
आयोजन की जानकारी देते हुए संस्था अध्यक्ष ज्योतिषाचार्य पंडित चंदन श्यामनारायण व्यास ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विक्रम विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अखिलेश कुमार पांडे ने सारस्वत अतिथि विक्रमादित्य शोध पीठ के निदेशक राम तिवारी एवं अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सुरेंद्र चतुर्वेदी रहे। इस अवसर पर ललिता त्रिपुर सुंदरी वैदिक विद्यालय के बटुकों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, द्वितीय स्थान पर मोनी बाबा वेद विद्यालय एवं तृतीय स्थान पर पंडित मयूर चतुर्वेदी इकाई ने प्राप्त किया। प्रतियोगिता में विजेता टीम को नगद राशि के साथ पुरुस्कार वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सम्मान समारोह का भी हुआ आयोजन
आयोजन के अंतर्गत ब्रह्मलीन प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य ज्यों पं श्याम नारायण व्यास की द्वितीय पुण्यतिथि पर सम्मान समारोह का भी आयोजन किया गया  जिसमें अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं सुरेंद्र चतुर्वेदी को अवंतिका गौरव सम्मान से अलंकृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed