फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Vaishnav Tilak on head and adornment of Shri Ganesh Baba Mahakal was decorated like this in Bhasma Aarti

Ujjain News: मस्तक पर वैष्णव तिलक और श्री गणेश रूप में श्रृंगार, भस्म आरती में कुछ ऐसे सजे बाबा महाकाल

Tue, 10 Sep 2024 07:33 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Tue, 10 Sep 2024 07:33 AM IST
सार

बाबा महाकाल का श्री गणेश स्वरूप में श्रृंगार किया गया। पुत्र के रूप में बाबा महाकाल का श्रृंगार देखकर श्रद्धालु काफी आनंदित हुए। इस अलौकिक श्रृंगार को जिसने भी देखा वह देखता ही रह गया।
 

विज्ञापन
Vaishnav Tilak on head and adornment of Shri Ganesh Baba Mahakal was decorated like this in Bhasma Aarti
करें बाबा महाकाल के दर्शन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गणेश उत्सव के शुरुआत से ही प्रतिदिन बाबा महाकाल अपने भक्तों को श्री गणेश के स्वरूप में दर्शन दे रहे हैं। भस्मारती में कभी भांग तो कभी मावे और पूजन सामग्री से श्री गणेश के स्वरूप में बाबा महाकाल का श्रृंगार किया जा रहा है। आज सुबह भी भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल को श्री गणेश के स्वरूप में श्रृंगारित किया गया। इससे पहले बाबा महाकाल भक्तों को दर्शन देने के लिए सुबह 4 बजे जागे। जिसके बाद विधिवत प्रक्रिया के तहत बाबा महाकाल की भस्म आरती की गई 
विज्ञापन


विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि भाद्रपद शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि पर मंगलवार को आज बाबा महाकाल सुबह 4 बजे जागे। भगवान वीरभद्र और मानभद्र की आज्ञा लेकर मंदिर के पट खोले गए। सबसे पहले भगवान को स्नान, पंचामृत अभिषेक करवाने के साथ ही केसर युक्त जल अर्पित किया गया। इसके बाद बाबा महाकाल का श्री गणेश स्वरूप में श्रृंगार किया गया। पुत्र के रूप में बाबा महाकाल का श्रृंगार देखकर श्रद्धालु काफी आनंदित हुए। इस अलौकिक श्रृंगार को जिसने भी देखा वह देखता ही रह गया।
विज्ञापन


भगवान का विशेष श्रृंगार कर उन्हें नवीन मुकुट भी धारण कराया गया, इसके बाद महानिर्वाणी अखाड़े के द्वारा बाबा महाकाल को भस्म अर्पित की गई। श्रद्धालुओं ने नंदी हॉल और गणेश मंडपम से बाबा महाकाल की दिव्य भस्म आरती के दर्शन किए और भस्म आरती का लाभ लिया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने जय श्री महाकाल व जय श्री गणेश का उद्घोष भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed