फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Unique wedding magazine - Along with Mata Puja, Ganesh Puja, marriage rituals

Ujjain News: शादी की अनोखी पत्रिका, विवाह संस्कार के साथ सात वचनों को भी समझाया, यह संदेश भी दिया

Sat, 01 Mar 2025 04:07 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Sat, 01 Mar 2025 04:07 PM IST
सार

शादी की पत्रिका में विवाह के 7 वचनों के बारे में बताया गया है। अब तक ज्यादातर लोगों को केवल शादी के सात वचनों की थोड़ी-बहुत ही जानकारी होती थी, लेकिन यह परिणय पत्रिका उन सभी वचनों को फिर से याद दिलाती है।

विज्ञापन
Unique wedding magazine - Along with Mata Puja, Ganesh Puja, marriage rituals
शादी की अनोखी पत्रिका वायरल।

विस्तार

चिरंजीव आदेश निवासी भोपाल और सौम्या निवासी रायसेन के विवाह समारोह की परिणय पत्रिका इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। इस विवाह पत्रिका के वायरल होने का सबसे बड़ा कारण यह है कि यह अन्य पत्रिकाओं से कुछ भिन्न है। इसमें शादी समारोह के आयोजनों के साथ ही सभी कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से समझाया गया है। चाहे वह माटी पूजन हो, गणेश पूजन, हल्दी मंडप, माता पूजन हो या फिर विवाह संस्कार, इस परिणय पत्रिका में शादी के सभी वचनों को अच्छे तरीके से समझाया गया है। इसके माध्यम से यह बताने का प्रयास किया गया है कि विवाह समारोह में की जाने वाली इन रस्मों का आखिर क्या अर्थ है।
विज्ञापन


परिणय पत्रिका में यह भी है खास
वैसे तो यह पूरी परिणय पत्रिका ही विशेष है, लेकिन इसमें तुलसीदास द्वारा 600 साल पहले तैयार की गई एक गाइड भी प्रकाशित की गई है, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। इस पत्रिका में रामचरित मानस के श्लोकों के माध्यम से हर समस्या का समाधान मिलने की बात कही गई है। इसके साथ ही, पूरे वर्षभर में आने वाले विशेष तीज-त्यौहार, मैजिक कैलेंडर, दिन-रात के चौघड़िया और रक्तदान महादान का संदेश भी दिया गया है।
विज्ञापन


शादी के 7 वचन भी हैं परिणय पत्रिका का विशेष आकर्षण
शादी की पत्रिका में विवाह के 7 वचनों के बारे में बताया गया है। अब तक ज्यादातर लोगों को केवल शादी के सात वचनों की थोड़ी-बहुत ही जानकारी होती थी, लेकिन यह परिणय पत्रिका उन सभी वचनों को फिर से याद दिलाती है, जो विवाहित युगल ने शादी के समय लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्यावरण का भी दिया संदेश
इस पत्रिका की एक विशेषता यह भी है कि इसमें "एक पेड़ परिवार के नाम" लगाने का संदेश दिया गया है। पर्यावरण की सुरक्षा के साथ ही आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहतर भविष्य की नींव रखने की बात भी इसमें कही गई है। इस संदेश के माध्यम से सभी से अपील की गई है कि वे अपने प्रियजनों एवं परिवार के सम्मान में एक पेड़ अवश्य लगाएं।
 

शादी की अनोखी पत्रिका - माता पूजन, गणेश पूजन, विवाह संस्कार के साथ 7 वचनों को भी समझाया, तीज त्

 

शादी की अनोखी पत्रिका - माता पूजन, गणेश पूजन, विवाह संस्कार के साथ 7 वचनों को भी समझाया, तीज त्

 

शादी की अनोखी पत्रिका - माता पूजन, गणेश पूजन, विवाह संस्कार के साथ 7 वचनों को भी समझाया, तीज त्

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed