फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain's Mahakal Temple Scandal: Shopkeeper Attacks Devotees, Ghaziabad Family Fears for Safety

Ujjain News: महाकाल दर्शन के लिए आए गाजियाबाद के परिवार के साथ मारपीट, बच्चे का हाथ टूटा; वीडियो आया सामने

Thu, 07 May 2026 03:48 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Thu, 07 May 2026 03:48 PM IST
सार

गाजियाबाद से दर्शन करने आए श्रद्धालु विश्वबंधु मेहरा और उनके परिवार के साथ स्थानीय दुकानदारों द्वारा न केवल गालियां देकर विवाद किया गया बल्कि उनके साथ बेरहमी से मारपीट भी की गई। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Ujjain's Mahakal Temple Scandal: Shopkeeper Attacks Devotees, Ghaziabad Family Fears for Safety
विश्वबंधु मेहरा, श्रद्धालु - फोटो : credit

विस्तार

विज्ञापन

बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में एक बार फिर श्रद्धालुओं के साथ बदसलूकी का मामला सामने आया है। गाजियाबाद से दर्शन करने आए श्रद्धालु विश्वबंधु मेहरा और उनके परिवार के साथ स्थानीय दुकानदारों द्वारा कथित रूप से गाली-गलौज और मारपीट की गई। घटना में मासूम बच्चे का हाथ टूटने और परिवार के अन्य सदस्यों के घायल होने की बात सामने आई है।

जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद निवासी विश्वबंधु मेहरा अपनी पत्नी और बच्चे के साथ 6 मई को उज्जैन पहुंचे थे। परिवार चौबीस खंभा और हरसिद्धि मार्ग क्षेत्र स्थित एक होटल में ठहरा हुआ था। बुधवार रात करीब 11:30 बजे शयन आरती देखने के बाद परिवार होटल लौट रहा था। इसी दौरान 24 खंभा और हरसिद्धि मार्ग के पास स्थित एक परचून दुकान से सामान खरीदने के दौरान विवाद हो गया।

विज्ञापन

पीड़ित परिवार का आरोप है कि मामूली बात पर दुकानदार ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल शुरू कर दिया। विरोध करने पर दुकानदार दुकान से बाहर आया और विश्वबंधु मेहरा के साथ मारपीट करने लगा। आरोप है कि उसके साथ मौजूद एक अन्य युवक ने भी मारपीट में साथ दिया। विश्वबंधु मेहरा ने बताया कि घटना के दौरान उन्होंने अपनी पत्नी को फोन किया, जो बच्चे के साथ होटल में थीं। जब पत्नी और बच्चा मौके पर पहुंचे तो वहां मौजूद कुछ महिलाओं ने भी उनके साथ हाथापाई की। मारपीट में बच्चे का हाथ टूट गया, जबकि मेहरा के सिर और हाथ में चोटें आई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: जेल की दीवारों के बीच पनपा प्यार, मुस्लिम महिला जेलर ने उम्रकैद काट चुके युवक से रचाया ब्याह

घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दोनों पक्षों के बीच बहस और हंगामा दिखाई दे रहा है। वीडियो में बच्चा दर्द से रोता नजर आ रहा है। घटना के बाद पीड़ित परिवार पुलिस थाने पहुंचा, जहां पुलिस ने मेडिकल परीक्षण कराने की सलाह दी। इसके बाद परिवार चरक अस्पताल पहुंचा और आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू की गई।श्रद्धालु परिवार ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि धार्मिक नगरी में इस तरह की घटनाएं श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर की छवि पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed