फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain Youth Missing for 3 Days Father Seeks Help Amid Debt and Gaming Addiction MP News in Hindi

कर्ज, गेमिंग और गुमशुदगी: उज्जैन का 25 वर्षीय हर्ष तीन दिन से लापता, बेबस पिता ने लगाई लोगों से ये गुहार

Fri, 08 Aug 2025 10:47 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: शबाहत हुसैन Updated Fri, 08 Aug 2025 10:47 AM IST
सार

Ujjain: 'मैं जा रहा हूं, हमेशा के लिए। मुझसे जो भी गलतियां हुई हैं, हो सके तो मुझे माफ कर देना। पापा-मम्मी, आप लोग मुझसे बहुत अच्छा बेटा डिजर्व करते हैं', एक बेटा अपने पीछे ये खत छोड़कर चला गया। अब पिता उसकी आने की राह देख रहा है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Ujjain Youth Missing for 3 Days Father Seeks Help Amid Debt and Gaming Addiction MP News in Hindi
लापता हर्ष - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन में वकालत की प्रैक्टिस करने वाला 25 वर्षीय युवक पिछले तीन दिनों से लापता है। युवक का नाम हर्ष परिहार है, जो तिरुपति धाम निवासी कार बाजार संचालक जगदीश परिहार का बेटा है। हर्ष 4 अगस्त की सुबह घर से निकला था, जिसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन

घर से एक सुसाइड नोट मिला है, साथ ही उसने अपने मोबाइल पर एक वीडियो भी रिकॉर्ड किया है, जिसमें उसने आत्महत्या करने की बात कही है। हर्ष के पिता जगदीश परिहार ने सोशल मीडिया पर बेटे को खोजने की अपील की है। चिमनगंज मंडी थाना पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन

कर्ज लेने की बात सामने आई
जानकारी के मुताबिक, हर्ष ने ऑनलाइन गेमिंग की लत के कारण भारी कर्ज ले लिया था। कर्ज चुकाने के लिए उसने अपना मोबाइल फोन और बुलेट मोटरसाइकिल भी गिरवी रख दी थी। परिवार को जब इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने हर्ष को समझाने की कोशिश की और ऑनलाइन गेमिंग से दूर रहने की सलाह दी। इसके बावजूद हर्ष घर से लापता हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं: गुरा घाटी में अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को कुचला, भीषण सड़क हादसे में दो की मौके पर मौत

सुसाइड नोट में लिखा
"मैं जा रहा हूं, हमेशा के लिए। मुझसे जो भी गलतियां हुई हैं, हो सके तो मुझे माफ कर देना। पापा-मम्मी, आप लोग मुझसे बहुत अच्छा बेटा डिजर्व करते हैं, लेकिन मेरी वजह से आपको जो भी तकलीफ हुई है, उसके लिए माफी चाहता हूं। अब आपको कभी परेशान होने की जरूरत नहीं पड़ेगी। दीदी और परी, मैं अच्छा भाई नहीं बन पाया, आप भी मुझे माफ कर देना। और प्लीज, मुझे ढूंढने की कोशिश मत करना। जहां रहूंगा, जिंदा रहूंगा। अगर आप लोगों को कुछ कहा भी तो मैं माफी चाहता हूं। Once again, I’m really sorry for everything and I really love you all. Love you. प्लीज पुलिस में मेरे गुम होने की रिपोर्ट मत करना। अगर पुलिस या कोई और मुझे ढूंढ लाया, तो मैं यहां आकर सुसाइड कर लूंगा। प्लीज मुझे जाने दो। Love you."

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed