फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Two youths died on the spot in a horrific road accident in Shahdol Gura Valley

Shahdol News: गुरा घाटी में अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को कुचला, भीषण सड़क हादसे में दो की मौके पर मौत

Fri, 08 Aug 2025 10:07 AM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Fri, 08 Aug 2025 10:07 AM IST
सार

Shahdol: पुलिस के मुताबिक हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। जिस जगह हादसा हुआ वह इलाका सुनसान है, इसलिए प्रत्यक्षदर्शी नहीं मिले। मृतकों की उम्र लगभग 25 से 30 वर्ष के बीच है, लेकिन उनकी पहचान अभी नहीं हो पाई है।

विज्ञापन
Two youths died on the spot in a horrific road accident in Shahdol Gura Valley
ब्यौहारी थाना क्षेत्र की घटना। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहडोल के ब्यौहारी थाना क्षेत्र के गुरा घाटी में बीती रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना शहडोल-रीवा मार्ग पर हुई।

विज्ञापन

राहगीरों ने सड़क पर पड़े शव और क्षतिग्रस्त बाइक को देखकर तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अरुण पांडे टीम के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया।

विज्ञापन


पढ़ें: अब सुर्खियों मे छाया सुसनेर के स्टोर रुम से एलईडी लैंप चोरी का मामला, थाने तक पहुंची शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। जिस जगह हादसा हुआ वह इलाका सुनसान है, इसलिए प्रत्यक्षदर्शी नहीं मिले। मृतकों की उम्र लगभग 25 से 30 वर्ष के बीच है, लेकिन उनकी पहचान अभी नहीं हो पाई है। तलाशी के दौरान दोनों के पास से दो मोबाइल फोन मिले हैं, जिनके आधार पर पुलिस पहचान की कोशिश कर रही है। बाइक पर नंबर प्लेट नहीं होने से भी पहचान में कठिनाई आ रही है। पुलिस अज्ञात वाहन और चालक की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed