{"_id":"6406c19e9361ba3f6f0c2703","slug":"ujjain-weather-unseasonal-rain-caused-damage-to-farmers-wheat-crop-damaged-due-to-hailstorm-fire-in-the-field-2023-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain Weather: बेमौसम की बारिश ने किसानों को पहुंचाया नुकसान, ओलावृष्टि से गेहूं की फसल खराब, खेत में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain Weather: बेमौसम की बारिश ने किसानों को पहुंचाया नुकसान, ओलावृष्टि से गेहूं की फसल खराब, खेत में लगी आग
Tue, 07 Mar 2023 10:28 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Tue, 07 Mar 2023 10:28 AM IST
सार
उज्जैन जिले के कई स्थानों पर ओले गिरने की खबर सामने आई है। बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से गेहूं की फसलें खराब हुई हैं। किसानों के अनुसार गेहूं की फसल लगभग पककर तैयार थी लेकिन सोमवार शाम व मंगलवार को सुबह हुई ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
बेमौसम बारिश से किसानों को नुकसान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मार्च माह की शुरुआत होते ही यह अंदाजा लगाया जा रहा था कि अब सर्दी के मौसम की विदाई हो चुकी है और आने वाले दिनों में लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा, लेकिन सोमवार शाम से मौसम ने अचानक करवट ली और तेज आंधी तूफान के साथ उज्जैन जिले के कई स्थानों पर ओले गिरने की खबर सामने आई है। बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से गेहूं की फसलें खराब हुई हैं। किसानों के अनुसार गेहूं की फसल लगभग पककर तैयार थी लेकिन सोमवार शाम व मंगलवार को सुबह हुई ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है।
उज्जैन जिले के घट्टिया, नागदा, उन्हेंल व अन्य तहसील क्षेत्र के कई गांव मौसम की चपेट में हैं। किसानों की करीब 5 महीने की मेहनत पर बेमौसम बारिश ने पानी फेर दिया। किसान पदम पटेल निवासी ग्राम चिंतामण जवासिया ने बताया कि लगभग 80% नुकसान हुआ है। कई क्षेत्रों में तो पूरी फसल नष्ट हो गई। शासन प्रशासन से मांग की है कि मौसम में सुधार होते ही सर्वे कर रबी की फसल में हुए भारी नुकसान का आकलन कर बीमा राशि दिलाने और किसानों को सहायता के रूप में राहत राशि प्रदान की जाना चाहिए।
लाइट फाल्ट से खेत में लगी आग
उज्जैन जिले के घट्टिया तहसील व थाना घट्टिया क्षेत्र सड़क किनारे लव खेड़ी मंदिर के पास जगदीश सिंह पंवार नामक किसान के 15 बीघा खेत में आग लग गई। आंधी तूफान की वजह से बिजली की लाइन में फाल्ट हो गया। लाइन फाल्ट होते ही करंट की वजह से गेहूं की फसल ने आग पकड़ ली और देखते ही देखते पूरे खेत में आग फैल गई। जिसकी सूचना तुरंत घट्टिया पुलिस व फायर ब्रिगेड को दी गई। हालांकि फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही बारिश की वजह से आग बुझ गई।