फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain Wall Accident Special worship by priests for peace of souls of dead and health benefits of injured

Ujjain Wall Accident: मृतकों की आत्मशांति एवं घायलों के स्वास्थ्य लाभ के लिए पुजारी-पुरोहितों का विशेष पूजन

Sat, 28 Sep 2024 10:06 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 28 Sep 2024 10:06 PM IST
सार

मृतकों की आत्मशांति के साथ ही घायलों को जल्द स्वस्थ रखने की कामना को लेकर पुजारी एवं पुरोहित परिवार द्वारा बाबा महाकाल का विशेष पूजन अर्चन कर जल अर्पित किया गया। साथ ही ओम शांति का पाठ किया गया।

विज्ञापन
Ujjain Wall Accident Special worship by priests for peace of souls of dead and health benefits of injured
पुजारी-पुरोहितों का विशेष पूजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाकालेश्वर मंदिर के समीप महाराजवाड़ा स्कूल की दीवार गिरने से दो लोगों की मौत हो गई थी। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिनका उपचार इंदौर के अस्पताल में जारी है। मृतकों की आत्मशांति के साथ ही घायलों को जल्द स्वास्थ्य रखने की कामना को लेकर शनिवार को पुजारी एवं पुरोहित परिवार द्वारा बाबा महाकाल का विशेष पूजन अर्चन कर जल अर्पित किया गया और ओम शांति का पाठ किया गया।

विज्ञापन




महाकाल मंदिर के पुजारी पंडित दीपक शर्मा ने बताया कि प्राकृतिक आपदा से दुर्घटना हो गई थी, जिससे जिन दो लोगों की मृत्यु हुई है, उनके लिए भगवान महाकाल के पुजारी पुरोहित परिवार ने भगवान महाकाल को जल अर्पण कर ओम शांति का पाठ किया। इसमें महाकालेश्वर मंदिर के प्रशासक गणेश धाकड़ भी उपस्थित रहे। पूजन अभिषेक के बाद पंडित पुजारी ने बताया है कि हमने बाबा महाकाल से यह कामना की है कि उज्जैन शहर के साथ-साथ प्रदेश ही नहीं पूरा देश सुख समृद्ध रहे और फिर इस तरह की घटना दोबारा न हो।
विज्ञापन


प्रभारी मंत्री ने भी देखा घटना स्थल
प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल ने उज्जैन पहुंचकर यहां महाराजवाड़ा स्कूल के समीप दीवार गिरने से हुए हादसे का स्थल निरीक्षण किया। इस अवसर पर नगर निगम सभापति कलावती यादव, संजय अग्रवाल, कलेक्टर नीरज कुमार सिंह, एसपी प्रदीप शर्मा आदि उपस्थित रहे। प्रभारी मंत्री ने स्थल निरीक्षण करने के बाद भगवान महाकाल के दर्शन कर पूजा अर्चना की। इसके बाद श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा चलाए जा रहे निशुल्क अन्न क्षेत्र का निरीक्षण किया और भोजन प्रसादी को भी देखा और श्रद्धालुओं से शुद्ध भोजन के बारे में जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभारी मंत्री ने चिंतामन गणेश मंदिर में भगवान श्री गणेश जी के दर्शन कर पूजा अर्चना की और उज्जैनवासियों के कल्याण की मंगल कामना की। प्रभारी मंत्री टेटवाल ने चिंतामण स्थित लड्डू प्रसाद इकाई का भी भ्रमण कर लड्डू निर्माण कार्य का अवलोकन किया। उन्होंने श्री महाकालेश्वर मंदिर के लड्डू प्रसाद की गुणवत्ता की प्रशंसा की और लड्डू प्रसाद के पैकेट भी खरीदे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed